मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर फंसे राशिद अल्वी, ऑडियंस ने कहा शेम शेम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विपक्षी नेताओं के तल्ख तेवर और विवादित बोल तो अक्सर चर्चा में रहते हैं लेकिन ऐसा कम ही होता है जब इसको लेकर उन्हें सार्वजनिक तौर पर आलोचना झेलनी पड़ जाए। कुछ ऐसा ही हुआ वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व प्रवक्ता राशिद अल्वी के साथ।
एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग करना उन्हें भारी पड़ गया, उनके बयान से गुस्साई ऑडियंस ने लाइव कार्यक्रम में उनकी हुटिंग शुरू कर दी। इसके बाद रही सही कसर कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर आई केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूरी कर दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन के दो साल पूरे होने पर एक निजी टीवी चैनल ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें अतिथि के तौर पर केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को भी बुलाया गया था। जबकि उनसे सवाल पूछने के लिए आम जनता के साथ ही विपक्षी नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था।
इसी दौरान कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी ने स्मृति ईरानी से मुखातिब होते हुए सवाल किया, 'जैसा की जाहिर है आप प्रधानमंत्री के काफी करीब हैं, आपने उस मुद्दे पर क्या किया है जिसमें गूगल में स्टूपिड लिखने पर मोस्ट स्टूपिड प्राइम मिनिस्टर ऑफ दी वर्ल्ड लिखा आता है।'
स्मृति ईरानी ने भी जताई नाराजगी
राशिद के इस बयान पर स्मृति तो कुछ देर चुप रही लेकिन वहां बैठे लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। ज्यादातर का विरोध प्रधानमंत्री के प्रति इस तरह के शब्दों को लेकर था। लोगों ने शेम शेम के नारे भी लगाए।
माहौल गर्माता देख बॉलीवुड गीतकार प्रसुन्न जोशी ने माइक संभाला और गूगल के एल्वरदम के बारे में बताया। कहा गूगल का एक पैटर्न है आप जैसे शब्द देखना चाहते हैं वो वैसा ही दिखाता है। वहीं भाजपा नेता साबिर अली ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह की भाषा का प्रयोग ऐसे ही लोग कर सकते हैं जिनके दिलों में इस बात का मलाल है कि उनकी हुक्मरानी चली गई, उन्हें लगता था कि हुक्मरानी उनकी विरासत है।
इसके बाद वहां बैठे लोगों ने राशिद अल्वी के बयान पर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं राशिद अल्वी के बयान पर स्मृति ईरानी ने जवाब देते हुए कहा कि 'यह इस्र बात का प्रमाण है कि जो नरेन्द्र मोदी को पत्थर मारेगा जो कांग्रेस में नरेन्द्र मोदी पर थूकेगा वो कांग्रेस का लाड़ला हो जाएगा। नरेन्द्र मोदी के प्रति जो विष है वो कहीं न कहीं मर्यादा इतना लांघता है कि लोग भूल जाते हैं कि वो आज देश के प्रधानमंत्री हैं।'
'जब आप शब्दों का इस्तेमाल देश के प्रधानमंत्री के बारे में कहते हैं तो राशिद भाई एक महिला मंत्री को क्या कहते हैं पने इस प्रश्न में, सुना जाता है आप प्रधानमंत्री मोदी जी के काफी करीब हैं। इस विष के साथ हर दिन जीना पड़ता है।' फिर आप कहते हैं कि स्मृति ईरानी को इतना गुस्सा क्यों आता है।