फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Rashid Alvi Attacked Pm for shivshakti name bjp reacts

विक्रम के लैंडिंग स्थल के नामकरण पर टकराव: अल्वी बोले- PM ने शिवशक्ति नाम कैसे रखा, भाजपा का कांग्रेस पर हमला

Sun, 27 Aug 2023 05:37 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 27 Aug 2023 05:37 AM IST
सार

अल्वी के बयान के बाद भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पलटवार किया। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, चंद्रयान-1 के लैंडिंग स्थल का नाम जवाहर प्वाइंट रखने वाली कांग्रेस ने फिर हिंदुओं की आस्था का अपमान किया है। आखिर कांग्रेस को हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों है।

विज्ञापन
Congress Leader Rashid Alvi Attacked Pm for shivshakti name bjp reacts
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चंद्रमा पर लैंडर विक्रम के उतरने वाले स्थल का नाम शिवशक्ति रखने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, पीएम ने शिवशक्ति नाम कैसे रख दिया, क्या वह चांद के मालिक हैं।

विज्ञापन

एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान अल्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री को किसने ये हक दिया कि वो चांद पर जगह का नाम रखें। जब अल्वी से पूछा गया कि 2008 में कांग्रेस सरकार में चंद्रयान-1 के प्रोब को चांद पर गिराया गया था, तब उस जगह का नामकरण देश के पहले पीएम और जवाहरलाल नेहरू के नाम पर क्यों रखा? इस पर अल्वी ने कहा, पहले पीएम नेहरू ने विक्रम साराभाई के साथ मिलकर इसरो की स्थापना की थी। नेहरू की तुलना किसी और नाम से नहीं की जा सकती। 

विज्ञापन

अल्वी के बयान के बाद भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पलटवार किया। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, चंद्रयान-1 के लैंडिंग स्थल का नाम जवाहर प्वाइंट रखने वाली कांग्रेस ने फिर हिंदुओं की आस्था का अपमान किया है। आखिर कांग्रेस को हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा, ये भारत बनाम परिवार पहले का मामला है। पीएम मोदी देश को पहले रखते हैं जबकि यूपीए परिवार को। यूपीए सरकार में चंद्रयान-1 ने चांद की जिस सतह की जांच की थी उसका नाम जवाहर प्वाइंट रखा। अगर यूपीए सरकार होती तो चंद्रयान-2 और 3 को भेजती ही नहीं, अगर भेजती भी तो उनका नाम इंदिरा प्वाइंट और राजीव प्वाइंट रखती।

विज्ञापन
विज्ञापन


सफलता याद दिलाएगा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के तौर पर मनाने के लिए की गई घोषणा का समर्थन करते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को चंद्र अभियान से जुड़ी भारत की सफलता की याद रहेगी और वैज्ञानिकों को नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। शाह ने कहा कि एक सच्चा नेता हर परिस्थिति में अपने लोगों के साथ खड़ा रहता है, और यह तब परिलक्षित हुआ, जब प्रधानमंत्री चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने के लिए आज सुबह ग्रीस से सीधे बंगलूरू पहुंचे। शाह ने कहा कि 23 अगस्त भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि यह उसके चंद्रयान-3 अभियान की उपलब्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत के चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता से देश के वैज्ञानिकों ने एक अमिट छाप छोड़ी है। इस उपलब्धि का उत्सव मनाने के लिए प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 के लैंडिंग स्थल का नाम शिवशक्ति रखा और जिस स्थान पर चंद्रयान-2 गिरा था, उसे तिरंगा नाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed