फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Randeep Surjewala says on the news of Rahul Gandhi's foreign trip, BJP and its media friends should not spread rumours

राहुल गांधी की विदेश यात्रा: चुनावी मौसम में गए इटली, सुरजेवाला ने कहा- भाजपा और उसके मीडिया मित्रों को नहीं फैलानी चाहिए अफवाहें

Thu, 30 Dec 2021 12:48 AM IST
Kuldeep Singh एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 30 Dec 2021 12:48 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी मौसम के बीच छुट्टी मनाने के लिए विदेश रवाना हो गए हैं। उन्होंने बुधवार सुबह चार बजे इटली के उड़ान भरी।

विज्ञापन
Congress leader Randeep Surjewala says on the news of Rahul Gandhi's foreign trip, BJP and its media friends should not spread rumours
राहुल गांधी - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

पांच राज्यों में चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को इटली पहुंच गए। वहीं राहुल गांधी की विदेश यात्रा की खबरों पर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर निशाना साधा। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा और उसके मीडिया मित्रों को अनावश्यक रूप से अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए। राहुल गांधी निजी दौरे पर हैं।

विज्ञापन




चुनावी मौसम में इटली पहुंचे राहुल गांधी
बताया जाता है कि वह संक्षिप्त यात्रा पर गए हैं। उन्होंने बुधवार तड़के चार बजे कतर एयरवेज के विमान से इटली के लिए उड़ान भरी। जानकारी के अनुसार, राहुल अभी कुछ दिनों तक बाहर ही रहेंगे। 
विज्ञापन


इस बीच कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि राहुल संक्षिप्त यात्रा पर हैं और भाजपा व उसके मीडिया मित्रों को अफवाह नहीं फैलानी चाहिए। दरअसल कई अहम मौके पर विदेश जाने को लेकर राहुल पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल को पंजाब के मोगा में तीन जनवरी को चुनावी सभा को संबोधित करना है। इसलिए उम्मीद है कि वह समय पर लौट आएंगे। उल्लेखनीय है कि जनवरी के शुरू में चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर सकता है।

पहले भी रहे हैं चर्चा में
यह कोई पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी अपने विदेश दौरे को लेकर चर्चा में हैं। पिछले साल भी राहुल गांधी नए साल का जश्न मनाने विदेश चले गए थे। वह भारत से इटली गए थे। यहां तक कि वह कांग्रेस स्थापना दिवस तक भी नहीं रुके थे। पिछले 28 दिसंबर को कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी दोनों अनुपस्थित थे। राहुल इस कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले इटली के लिए रवाना हुए थे और सोनिया गांधी की तबियत खराब होने की वजह से कार्यक्रम की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी को संभालनी पड़ी थी।

कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद मीडिया के लोगों ने जब प्रियंका गांधी से इसको लेकर सवाल पूछा था तो उन्होंने इसका कुछ जवाब नहीं दिया था। कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस सवाल से बचते हुए नजर आए थे। मामले ने जब तूल पकड़ा तो कांग्रेस की तरफ से बयान जारी कर बताया गया था कि वह अपनी बीमार नानी को देखने के लिए इटली गए हैं। लेकिन एक बार फिर वह चुनाव और नए साल का जश्न मनाने के लिए विदेश चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed