फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Ramesh Chennithala asks weather recommendation of Governor Arif Mohammad Khan to give DLit to President Ram Nath Kovind rejected by Kerala Government news in Hindi

कांग्रेस नेता चेनिथला का सवाल: क्या राष्ट्रपति कोविंद को डीलिट की उपाधि देने की राज्यपाल की सिफारिश केरल सरकार ने खारिज की?

Fri, 31 Dec 2021 06:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 31 Dec 2021 06:48 PM IST
सार

केरल में राज्यपाल और मुख्यमंत्री पी विजयन की सरकार के बीच विश्वविद्यालयों के संचालन में कथित राजनीतिक दखल के विवाद में कांग्रेस नेता रमेश चेनिथला भी शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने राष्ट्रपति को डीलिट की उपाधि देने की राज्यपाल की सिफारिश को खारिज करने के फैसले को लेकर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Congress leader Ramesh Chennithala asks weather recommendation of Governor Arif Mohammad Khan to give DLit to President Ram Nath Kovind rejected by Kerala Government news in Hindi
कांग्रेस नेता रमेश चेनिथला - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चेनिथला ने शुक्रवार को सवाल किया कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को केरल विश्वविद्यालय की मानद उपाधि डीलिट से सम्मानित किए जाने की जो सिफारिश की थी, क्या उसे विश्वविद्यालय के कुलपति ने प्रदेश सरकार के निर्देश पर खारिज किया है। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्या यही वह विवाद है जिसे लेकर राज्यपाल ने कहा था कि उनके और सरकार के बीच विवाद हैं और ये विवाद देश की गरिमा को प्रभावित करने वाले मुद्दों को लेकर भी हैं। 

विज्ञापन


केरल के राज्यपाल और राज्य की सरकार के बीच हालिया विवादों को लेकर चेनिथला ने दोनों से छह सवाल पूछे और उनसे अनुरोध किया कि इन प्रश्नों का जल्द से जल्द उत्तर दें जिससे लोगों के बीच इस संबंध में उठ रहे संदेह को लेकर स्थिति साफ हो जाए। चेनिथला ने राज्यपाल से यह अपील भी की कि वह इससे संबंधित सबी तथ्यात्मक जानकारी सार्वजनिक करें और राज्य के लोगों को विश्वास में लें। उन्होंने कहा, राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के चांसलर के तौर पर राष्ट्रपति को डीलिट की उपाधि देने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन


सरकार साफ करे किस आधार पर खारिज की राज्यपाल की सिफारिश
उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन हमें पता चला है कि कुलपति ने इस सिफारिश को सरकार के पास भेज दिया। सरकार को यह साफ करना चाहिए कि उन्होंने किस आधार पर राज्यपाल की सिफारिश को खारिज करने का फैसला लिया है और किस आधार पर कुलपति ने विश्विद्यालय के चांसलर की सिफारिश को सरकार के पास भेज दिया।' कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि यह राज्य के इतिहास में एक अभूतपूर्व संकट था। उन्हें अनुमति के लिए प्रक्रिया के अनुसार इसे यूनिवर्सिटी सिंडिकेट या सीनेट के सामने पेश करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालयों का प्रतीकात्मक अध्यक्ष बनने में रुचि नहीं रखता: चेनिथला
राज्य के विश्वविद्यालयों के संचालन में कथित राजनीतिक दखलअंदाजी को लेकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और राज्य सरकार के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को राज्यपाल ने कहा था कि मैं उच्च शिक्षा मंत्री को चांसलर की शक्तियां हस्तांतरित करने के लिए तैयार हूं, जो विश्वविद्यालों को प्रो चांसलर भी हैं। इसे लेकर रमेश चेनिथला ने कहा कि मेरे लिए इस तरह के माहौल में चांसलर के तौर पर काम करना संभव नहीं है। मैं विश्वविद्यालयों का महज प्रतीकात्मक अध्यक्ष बनने में कोई रुचि नहीं रखता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed