फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandhi says we are fighting against asura shakti make damage control after shakti remark

Rahul Gandhi: 'शक्ति' वाले बयान पर घिरे राहुल गांधी का डैमेज कंट्रोल, बोले- हमारी नफरत भरी असुर शक्ति से लड़ाई

Thu, 21 Mar 2024 02:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 21 Mar 2024 02:04 PM IST
सार

गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। हम कोई प्रचार नहीं कर सकते, हम अपने कार्यकर्ताओं का समर्थन नहीं कर सकते, हम अपने उम्मीदवारों का समर्थन नहीं कर सकते। हमारे लोग हवाई जहाज तो छोड़िए, रेलवे की यात्रा के लिए भी टिकट नहीं खरीद सकते।

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi says we are fighting against asura shakti make damage control after shakti remark
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पार्टी के बैंक अकाउंट को फ्रीज करने के मामले पर चिंता जताई है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वे नफरत भरी असुर शक्ति से लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


राहुल की टिप्पणी पर भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत
राहुल गांधी की यह टिप्पणी भाजपा द्वारा चुनाव आयोग में  उनकी शक्ति वाली टिप्पणी के खिलाफ शिकायत करने के बाद आई है। बुधवार को भाजपा ने राहुल गांधी की शक्ति वाली टिप्पणी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की थी। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राहुल गांधी की टिप्पणियों को पढ़ा और पोल पैनल को एक विस्तृत प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "हम राजनीतिक पार्टी के खिलाफ नहीं लड़ रहे हैं। हम नरेंद्र मोदी या किसी एक व्यक्ति के खिलाफ नहीं लड़ रहे हैं। सिर्फ एक चेहरे को आगे किया गया है। उन्होंने आगे कहा, हिंदू धर्म में एक शब्द है शक्ति। हम उस शक्ति से लड़ रहे हैं। सवाल ये है कि शक्ति क्या है?"

मंगलवार को भाजपा ने राहुल गांधी की टिप्पणियों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, "जो भी शक्ति को नष्ट करना चाहते हैं, शक्ति उन्हें नष्ट कर देगी। हालांकि, राहुल गांधी ने सोमवार को स्पष्ट किया था कि उन्होंने किसी भी धार्मिक शक्ति की बात नहीं की थी।"

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले राहुल
गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि हमारे सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। हम कोई प्रचार नहीं कर सकते, हम अपने कार्यकर्ताओं का समर्थन नहीं कर सकते, हम अपने उम्मीदवारों का समर्थन नहीं कर सकते। हमारे लोग हवाई जहाज तो छोड़िए, रेलवे की यात्रा के लिए भी टिकट नहीं खरीद सकते। यह चुनाव से दो महीने पहले किया गया। एक नोटिस 90 के दशक से आया, दूसरा 6-7 साल पहले; कुल राशि 14 लाख रुपये और सजा हमारी पूरी वित्तीय पहचान। चुनाव आयोग ने भी कुछ नहीं कहा। यहां कोई लोकतंत्र नहीं है। पहले से ही चुनाव लड़ने की हमारी क्षमता को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हम पहले ही एक महीना खो चुके हैं।


उन्होंने आगे कहा कि यह कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाए जाने की कार्रवाई है। ऐसा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री कर रहे हैं। यह विचार कि भारत लोकतंत्र है, एक झूठ है। आज भारत में कोई लोकतंत्र नहीं है। यह विचार कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, एक झूठ है। भारत के 20% लोग हमारे लिए वोट करते हैं और फिलहाल हम किसी भी चीज के लिए 2 रुपये का भुगतान नहीं कर सकते। यह चुनाव में हमें पंगु बनाने के लिए रचा गया है। भले ही आज हमारे बैंक खाते खोल दिए जाए तो भी भारतीय लोकतंत्र को काफी चोट पहुंचाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed