फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader rahul gandhi said after cbse leaks Congress always protected our institutions

राहुल ने चेताया, कहा- भविष्य चौपट कर रही है भाजपा, ये तो बस शुरुआत है

Thu, 29 Mar 2018 03:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Mar 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
congress leader rahul gandhi said after cbse leaks Congress always protected our institutions
Rahul Gandhi
सीबीएसई प्रश्न पत्र लीक मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि आप मेरा विश्वास कीजिए,  मैं फिर कह रहा हूं यह सिर्फ शुरुआत है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट कर एक बार फिर बीजेपी को आडे़े हाथों लेते हुए कहा है कि परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने से लाखों छात्रों की उम्मीदों पर पानी पड़ा है। हजारों छात्रों के परिवार के भविष्य से खेलने जैसा है।  उन्होंने कहा  कि कांग्रेस हमेशा से संस्थानों की सुरक्षा करती रही है लेकिन अब सारे संस्थान भाजपा और आरएसएस के हाथों में है और वह संस्थानों को और उसके विश्वास को तोड़ रही है।  
विज्ञापन


इससे पहले सुबह भी राहुल गांधी ने एक के बाद एक 'लीक' के कई मामले सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा था। राहुल गांधी एक के बाद एक ट्वीट कर रहे हैं। फिलहाल सीबीएसई पेपर लीक का मामला गरमाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 




आपको बता दें कि सीबीएसई की हाईस्कूल की गणित की परीक्षा बुधवार सुबह हुई और दोपहर में खबर में आई कि परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसी तरह दो दिन पहले 12वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा देने वाले हजारों बच्चों के माथे पर भी उस वक्त बल पड़ गया जब उन्हें पता चला कि अब उनकी परीक्षा दोबारा होगी।
 

इससे पहले एसएससी के पेपर भी लीक होने की जानकारी सामने आई थी। डाटा लीक और आधार डाटा लीक होने पर मोदी सरकार लगातार सवालों का सामना कर रही है। कर्नाटक चुनावों की तारीख के ऐलान से पहले बीजेपी नेता अमित मालवीय द्वारा चुनाव की तिथियों की जानकारी देने पर भी केंद्र की मोदी सरकार सवालों के कटघरे में खड़ी हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed