फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Rahul Gandhi Quoted Mahatma Gandhi And Appeals To PM Modi Govt To Immediately Repeal Anti Agriculture Laws

'विनम्र तरीके से आप दुनिया हिला सकते हैं', महात्मा गांधी के वाक्य से राहुल ने दी सलाह

Wed, 27 Jan 2021 04:17 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 27 Jan 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
Congress Leader Rahul Gandhi Quoted Mahatma Gandhi And Appeals To PM Modi Govt To Immediately Repeal Anti Agriculture Laws
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की अपील की है। हालांकि इस बार राहुल ने महात्मा गांधी के एक वाक्य का उल्लेख करते हुए यह अपील की है। राहुल गांधी ने बुधवार को एक ट्वीट में लिखा कि 'विनम्र तरीके से आप दुनिया हिला सकते हैं।' -महात्मा गांधी, एक बार फिर मोदी सरकार से अपील है कि तुरंत कृषि-विरोधी कानून वापस लिए जाएं। 

विज्ञापन


इससे पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों के प्रदर्शन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर किसानों का समर्थन किया था। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में अपील की थी कि हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है और देश के हित में केंद्र सरकार के इन कृषि कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार की वजह से ही घुसपैठ कर सका चीन : राहुल
वायनाड में एक कार्यक्रम में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कमजोर किया है। नोटबंदी और जीएसटी लाकर अर्थव्यवस्था को भी बर्बाद किया। आज भारत में बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा है। उन्होंने देश को बांटा है और यही वजह है कि चीन ने भारत की सीमा में घुसपैठ की है।
 

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा पर ये था राहुल का ट्वीट

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है। चोट किसी को भी लगे, नुकसान हमारे देश का ही होगा। देशहित के लिए कृषि विरोधी कानून वापस लो!' बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर राहुल गांधी शुरुआत से ही केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर रहे हैं।
 

हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है। चोट किसी को भी लगे, नुक़सान हमारे देश का ही होगा।

देशहित के लिए कृषि-विरोधी क़ानून वापस लो!

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 26, 2021

बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में करीब दो महीने से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली की सीमाओं पर विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली। लेकिन, शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जाने वाली यह रैली हिंसक प्रदर्शन में बदल गई। 

देश की खेती को बर्बाद करना चाहते हैं प्रधानमंत्री: राहुल
इससे पहले सोमवार को तमिलनाडु में राहुल ने कहा था कि प्रधानमंत्री किसानों पर हमला कर रहे हैं। वह तीन कृषि कानून लाकर भारतीय कृषि को बर्बाद करना चाहते हैं और इसे दो-तीन बड़े उद्योगपतियों के हाथ में सौंपना चाहते हैं। इनमें से एक कानून स्पष्ट कहता है कि किसान अपनी सुरक्षा के लिए अदालत नहीं जा सकेंगे।






उन्होंने कहा था कि, पीएम मोदी की नीतियां देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करने की जिम्मेदार हैं। पीएम मोदी की नीतियां देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करने की जिम्मेदार हैं। आज हमारे युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही हैं। इनमें उनकी कमी नहीं है। यह मोदी सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed