फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader rahul gandhi on pm modi, Corona curve Frightening not Flattening

राहुल का पीएम मोदी पर कटाक्ष, कहा- अगर कोरोना की यह 'संभली हुई स्थिति' तो 'बिगड़ी स्थिति' किसे कहेंगे

Thu, 13 Aug 2020 08:29 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 13 Aug 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
congress leader rahul gandhi on pm modi, Corona curve Frightening not Flattening
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक हालिया टिप्पणी को लेकर उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर कोविड-19 की यह ‘संभली हुई स्थिति’ है तो ‘बिगड़ी स्थिति’ किसे कहेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, 'कोरोना का ग्राफ कम नहीं हो रहा है, भयावह होता जा रहा है। अगर ये प्रधानमंत्री की 'संभली हुई स्थिति' है तो 'बिगड़ी स्थिति' किसे कहेंगे?' कांग्रेस नेता ने देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने से जुड़ा ग्राफ भी शेयर किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने 27 जुलाई को कहा था कि सही समय पर सही फैसले लेने की वजह से कोरोना के मामले में भारत की स्थिति अन्य देशों के मुकाबले संभली हुई है। उन्होंने कहा था कि आज भारत में पांच लाख से ज्यादा टेस्ट हर रोज हो रहे हैं और आने वाले हफ्तों में इसको 10 लाख प्रतिदिन करने की कोशिश हो रही है।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में नोएडा, मुम्बई और कोलकाता में उच्च क्षमता वाली कोविड-19 परीक्षण सुविधाओं का शुभारंभ करने के बाद उक्त बातें कही थीं।


गौरतलब है कि देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 66,999 मामले सामने आए और इसी के साथ गुरुवार को संक्रमण के मामले बढ़कर 23,96,637 हो गए। वहीं, देश में अब तक 16,95,982 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या में इजाफे से देश में स्वस्थ होने की दर 70.77 प्रतिशत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed