फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandhi in Imphal Manipur Assembly Election 2022

मणिपुर में गरजे राहुल: बोले- भाजपा खुद को श्रेष्ठ दिखाने की कोशिश करती है, लेकिन मुझे विनम्रता में विश्वास

Mon, 21 Feb 2022 04:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 21 Feb 2022 04:08 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 फरवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और आरएसएस पर हमला बोला।

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi in Imphal Manipur Assembly Election 2022
राहुल गांधी मणिपुर में गठबंधन के साथियों के साथ। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 फरवरी को राज्य में पहले चरण के चुनाव से पहले प्रचार करने के लिए आज मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचे। इंफाल पहुंचने के बाद उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की फिर एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस हमेशा खुद को श्रेष्ठ दिखाने की कोशिश करते हैं। उन्हें लगता है कि विजन, विचारधारा, विचार और भाषा है जो अन्य सभी विचारों, भाषाओं और विचारधाराओं से श्रेष्ठ है। राहुल ने कहा कि जब भाजपा और आरएसएस मणिपुर आते हैं तो वे खुद को सबसे ऊपर मानते हैं। उन्हें विनम्रता से कोई मतलब नहीं है। मैं श्रेष्ठता की भावना से नहीं विनम्रता की भावना के साथ आता हूं क्योंकि मैं समझता हूं कि आपके पास देने के लिए बहुत कुछ है, मैं आप लोगों से विविध जनजातियों घाटियों, पहाड़ियों से जुड़ी कई बातें सीख सकता हूं। 

विज्ञापन



पीएम मोदी के वायदे का क्या हुआ?: राहुल
प्रधानमंत्री ने 2014 में खुब वायदे किए थे लेकिन वह अब 2 करोड़ रोज़गार, 15 लाख रुपये देने की बात, किसान की आय दोगुनी करने की बात, नोटबंदी और गलत तरह से GST लागू करने की बातें क्यों नहीं करते हैं? मणिपुर की जनता यह सवाल उनसे पूछें जब वह यहां आएं।
विज्ञापन


हमारे देश की दो परिभाषाएं: राहुल
इंफाल में उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने मेरे भाषण पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि क्या ऐसा नहीं था कि मैंने कहा कि भारत राज्यों का संघ है? हमारे देश की दो परिभाषाएं हैं। एक परिभाषा है कि यह राज्यों का एक संघ है। लोगों का एक संघ है, जहां भारत में हर एक राज्य का समान अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर की भाषा और संस्कृति की रक्षा करेंगे 
साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी मणिपुर के इतिहास, संस्कृति और भाषा की रक्षा करेगी, जिसे भाजपा और आरएसएस ने कमजोर कर दिया है। राहुल ने मणिपुर में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने, एमएसएमई क्षेत्र को पुनर्जीवित करने, राज्य को चावल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने, सिंचाई सुविधाओं में सुधार, फूड पार्क बनाने और अधिक महिला-नियंत्रित 'इमा बाजार' बनाने का भी वादा किया।

इंफाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस मणिपुर में सम्मान के साथ नहीं बल्कि श्रेष्ठता की भावना के साथ आते हैं। दूसरी ओर, मैं विभिन्न जनजातियों, पहाड़ियों और घाटी से सीखने के लिए विनम्रता और आप महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, इस भावना के साथ आता हूं। 

देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को निजी संपत्ति समझते हैं आरएसएस-भाजपा: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को अपनी निजी संपत्ति समझते हैं। जबकि कांग्रेस मानती है कि ये संस्थाएं जनता की हैं। पार्टी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में देश की बहुलता और विविधता खतरे में है। 


उन्होंने कहा कि न्यायपालिका, चुनाव आयोग, स्वतंत्र पत्रकारिता और नौकरशाही जैसी संस्थाओं को बचाना कांग्रेस अपना कर्तव्य समझती है। इन्हें मजबूत करके ही कांग्रेस भाजपा से लड़ सकती है। गांधी ने कहा, मणिपुर चुनाव में सरकार अच्छा प्रदर्शन करेगी और सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed