फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandhi attacked government over appointment of chairman of Union Public Service Commission

सियासत: नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, यूपीएसी को बताया 'यूनियन प्रचारक संघ आयोग'

Mon, 18 Apr 2022 04:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 18 Apr 2022 04:14 PM IST
सार

राहुल गांधी ने एक समाचार पत्र का स्क्रीनशाट पोस्ट करते हुए यूपीएससी को नया नाम दिया। उन्होंने यूपीएसी को 'यूनियन प्रचारक संघ आयोग' करार देते हुए, सरकार पर आरोप लगाया कि भारत के संविधान को नष्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi attacked government over appointment of chairman of Union Public Service Commission
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक गलियारों में हचचल मच गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को इस नियुक्ति को लेकर सरकार को घेरा। इतना ही नहीं, उन्होंने यूपीएससी का नाम तक बदल दिया है। इससे एक दिन पहले उन्होंने कोरोना से मौत के आंकड़ों को लेकर सरकार को घेरते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की थी। 

विज्ञापन


दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष मनोज सोनी को बनाया गया है। उनकी नियुक्ति को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक समाचार पत्र का स्क्रीनशाट पोस्ट करते हुए यूपीएससी को नया नाम दिया। उन्होंने यूपीएसी को 'यूनियन प्रचारक संघ आयोग' करार देते हुए, सरकार पर आरोप लगाया कि भारत के संविधान को नष्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि संघ लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष मनोज सोनी वडोदरा के महाराजा सैयाजीराव विश्वविद्यालय के वीसी रह चुके हैं। साथ ही राहुल गांधी ने जिस रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया है, उसमें दावा किया  गया है कि मनोज सोनी के भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ घनिष्ठ संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से मौत को लेकर भी साधा था निशाना
वहीं, रविवार को राहुल गांधी ने कोरोना से मौत के आंकड़ों को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने अपने ट्वीट में आरोप लगाया था कि 'मोदी जी न तो सच बोलते हैं और न ही दूसरों को बोलने देते हैं। वह अभी भी झूठ बोलते हैं कि ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई!' राहुल गांधी ने कहा कि 'मैंने पहले भी कहा था कि कोविड के दौरान सरकार की लापरवाही के कारण पांच लाख नहीं, बल्कि 40 लाख भारतीयों की मौत हुई। अपनी जिम्मेदारी निभाएं, मोदी जी हर (कोविड) पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा दें।'


पहले भी संघ पर लगाएं हैं आरोप
साथ ही, इस महीने की शुरुआत में गांधी ने एक किताब के विमोचन के दौरान अपने संबोधन में कहा था कि संविधान एक हथियार है, लेकिन संस्थाओं के बिना यह अर्थहीन है। उन्होंने आरोप लगाया था कि आरएसएस ने संस्थानों पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed