फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Rahul Gandhi at Constitution Club in Delhi meets Civil Society Leader for Bharat Jodo Yatra ne

Delhi: भारत जोड़ो यात्रा से पहले बोले राहुल- यह एक तपस्या, कोई साथ चले या नहीं, मैं अकेला चलूंगा

Mon, 22 Aug 2022 06:37 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र Delhi: अंतिम चरण में ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की तैयारियां, सिविल सोसायटी के लोगों के साथ राहुल गांधी ने की बैठक
Delhi: अंतिम चरण में ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की तैयारियां, सिविल सोसायटी के लोगों के साथ राहुल गांधी ने की बैठक Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 22 Aug 2022 06:37 PM IST
सार

सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों के साथ यह बैठक इस बारे में चर्चा के लिए हुई कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में उनकी क्या भूमिका हो सकती है। 

विज्ञापन
Congress Leader Rahul Gandhi at Constitution Club in Delhi meets Civil Society Leader for Bharat Jodo Yatra ne
कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में राहुल गांधी के साथ योगेंद्र यादव। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की प्रस्तावित ‘भारत जोड़ो’ यात्रा को लेकर सोमवार को सिविल सोसायटी के कई प्रमुख लोगों के साथ बैठक की। राहुल गांधी के साथ यहां हुई बैठक में ‘स्वराज इंडिया’ के योगेंद्र यादव, योजना आयोग की पूर्व सदस्य सैयदा हमीद, ‘एकता परिषद’ के पीवी राजगोपाल, सफाई कर्मचारी आंदोलन के बेजवाड़ा विल्सन और कई अन्य सामाजिक एवं गैर सरकारी संगठनों के करीब 150 प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन


इस बैठक में राहुल ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए ‘तपस्या’ की तरह है तथा भारत को एकजुट करने की लंबी लड़ाई के लिए वह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में मेरे साथ कोई चले न चले, मैं अकेला चलूंगा। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘भारत की राजनीति का ध्रुवीकरण हो गया है। हम अपनी यात्रा में लोगों को बताएंगे कि कैसे एक तरफ आरएसएस की विचारधारा है और दूसरी तरफ हम लोगों की सबको साथ लेकर चलने की विचारधारा है...हम इस विश्वास को लेकर यात्रा शुरु कर रहे हैं कि भारत के लोग तोड़ने की नहीं, बल्कि जोड़ने की राजनीति चाहते हैं।’’
विज्ञापन


वहीं इस बैठक के बाद योगेंद्र यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिन भर की बातचीत के बाद यह राय बनी कि हम सर्वसम्मति से इस यात्रा का स्वागत करते हैं और अपने-अपने तरीके से इस यात्रा से जुड़ेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में हम अपील जारी करेंगे कि दूसरे जन संगठन भी इस यात्रा से जुड़ें।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस की यह यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से आरंभ होगी, जो 3500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कश्मीर में समाप्त होगी। कांग्रेस का कहना है कि इस यात्रा में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और समान विचारधारा के लोग शामिल हो सकते हैं।


सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों के साथ यह बैठक इस बारे में चर्चा के लिए हुई कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में उनकी क्या भूमिका हो सकती है। कांग्रेस की यह यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से आरंभ होगी, जो 3500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कश्मीर में समाप्त होगी। कांग्रेस का कहना है कि इस यात्रा में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और समान विचारधारा के लोग शामिल हो सकते हैं।बैठक के बाद इन प्रतिनिधियों ने घोषणा की कि वे देश को जोड़ने के इस अभियान से जुड़ेंगे और आने वाले दिनों में इसके समर्थन में अपील भी जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed