फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Prithviraj Chavan tweets over remarks on Delhi Assembly elections Know all about it

Delhi Polls: 'साथ मिलकर लड़ते तो 'INDIA' की जीत पक्की होती', आप की जीत के दावे पर पृथ्वीराज चव्हाण की सफाई

Thu, 09 Jan 2025 12:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 09 Jan 2025 12:48 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव पर मेरी टिप्पणी को गलत संदर्भ में लिया गया। अगर विपक्षी गइबंधन 'इंडिया' साथ मिलकर लड़ता तो गठबंधन की जीत पक्की होती। अब जब सभी प्रमुख पार्टियां मैदान में हैं तो यह खुला चुनाव हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने जबरदस्त गति पकड़ी है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम विजयी होंगे।

विज्ञापन
Congress leader Prithviraj Chavan tweets over remarks on Delhi Assembly elections Know all about it
दिल्ली की सियासत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर की गई टिप्पणी पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण को सफाई देनी पडी है। दरअसल, उन्होंने कहा था कि दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने अच्छा काम किया है। चुनावों में उनकी जीत ही होनी चाहिए।

विज्ञापन


अब उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव पर मेरी टिप्पणी को गलत संदर्भ में लिया गया। अगर विपक्षी गइबंधन 'इंडिया' साथ मिलकर लड़ता तो गठबंधन की जीत पक्की होती। अब जब सभी प्रमुख पार्टियां मैदान में हैं तो यह खुला चुनाव हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने जबरदस्त गति पकड़ी है और मुझे पूरा विश्वास है कि हम विजयी होंगे।
विज्ञापन


Image

'तय करना आसान नहीं है कि किसका समर्थन करें'
मामले में शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा कि हमारे जैसे कई दल हैं, जिनके लिए यह तय करना आसान नहीं है कि किसका समर्थन करें। हमने बार-बार कहा है कि कांग्रेस इस देश में एक बड़ी पार्टी है। आम आदमी पार्टी दिल्ली में एक बड़ी पार्टी है। इसलिए कार्यकर्ताओं पर चुनाव लड़ने का दबाव होता है, खासकर विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनाव। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के केजरीवाल के पास सबसे ज्यादा ताकत है और माहौल यह है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में चुनाव जीत रही है और अच्छे अंतर से जीत रही है। मुझे दुख है कि हमारी पार्टी या उद्धव ठाकरे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के खिलाफ हैं। कांग्रेस के सम्मानित सदस्य इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन केजरीवाल जैसे नेता की निंदा करना और उन्हें देशद्रोही कहना, हम इस तरह के बयानों से सहमत नहीं हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा
इससे पहले चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी थी। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी 2025 को मतदान होगा। 8 फरवरी 2025 को मतगणना होगी और इसी के साथ यह तय हो जाएगा कि दिल्ली में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है? 

दिल्ली में इस तरह है चुनाव कार्यक्रम
चुनाव की अधिसूचना- 10 जनवरी 
नामांकन की आखिरी तारीख- 17 जनवरी    
नामांकन पत्रों की जांच- 18 जनवरी
नाम वापसी का अंतिम दिन- 20 जनवरी
मतदान की तारीख- 5 फरवरी
मतगणना की तारीख- 8 फरवरी

अंतिम मतदाता सूची हो चुकी है जारी
चुनाव आयोग ने बीते सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अंतिम मतदाता सूची जारी की थी। इस चुनाव में दो लाख के करीब मतदाता 18 से 19 वर्ष के हैं। वह पहली बार विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस सूची में कुल एक करोड़ 55,24,858 मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाता 85,49,645 हैं, जबकि 71,73,952 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर 1,261 हैं। 


1,67,329 नए मतदाता जुड़े
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में एक महीने में 29 अक्टूबर से 28 नवंबर तक 1,35,089 मतदाताओं ने फॉर्म-6 और 83,825 ने फॉर्म-8 के तहत मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने, पता बदलने, नाम को सूची से हटाने और आपत्तियां और सुझाव के लिए आवेदन किया। चुनाव आयोग के संबंधित अधिकारियों ने सभी आवेदनों को 24 दिसंबर तक सुलझा दिया। इस तरह से अंतिम मतदाता सूची जारी होने तक 3,08,942 नए नाम मतदाता सूचियों में जुड़े। 1,41,613 नाम हटाए गए। इस दौरान कुल 1,67,329 मतदाता नए जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed