{"_id":"5b33898f4f1c1b264d8b8b2b","slug":"congress-leader-p-chidambaram-relative-murder-three-people-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री चिदंबरम के रिश्तेदार की अगवा कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री चिदंबरम के रिश्तेदार की अगवा कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयम्बटूर
Updated Wed, 27 Jun 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के रिश्तेदार और निटवियर निर्यातक सी. शिवमूर्ति को अगवा कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने वेल्लोर के नजदीक एक कस्बे से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 47 वर्षीय शिवमूर्ति के परिजनों ने 25 जून को तिरुपुर में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। आसपास के कस्बे उनके गायब होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मंगलवार आधी रात को शिवमूर्ति की गाड़ी में लगे जीपीआरएस की मदद से वेल्लोर के करीब उनका पता लगाया। नेशनल हाईवे पर खोजबीन के दौरान पुलिस को वेन्गीली के पास कार मिली और तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूछताछ में तीनों ने शिवमूर्ति को अगवा करने की बात कबूल ली और बताया कि वे उन्हें कोयंबटूर के मेट्टापालयम ले गए और हत्या कर दी। मारने के बाद उन लोगों ने शव को होसूर के नजदीक एक झील में फेंक दिया।
विज्ञापन
तीनों की पहचान कोयंबटूर के गौतमन, विमल और मणिभारती के रूप में हुई है। तीनों के कबूलनामे के आधार पर एक अन्य आरोपी करमदई को भी गिरफ्तार किया गया है। शिवमूर्ति चिदंबरम की साली के दामाद थे। पुलिस हत्या किए जाने की असली कारणों का पता लगा रही है।