फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader P Chidambaram attacks modi government summer of 2014 to autumn of 2017

चिदंबरम ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- 2014 के मुकाबले निराशाजनक है स्थिति

Sun, 01 Oct 2017 11:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 01 Oct 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
congress leader P Chidambaram attacks modi government summer of 2014 to autumn of 2017
चिदंबरम - फोटो : ani
कांग्रेस नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इसके लिए चिदंबरम ने 11 ट्वीट किए। चिदंबरम ने सबसे पहले भाजपा नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के लेख का जिक्र किया। चिदंबरम ने लिखा कि सिन्हा के लेख में वही सब लिखा गया है जिसको बाकी लोग काफी पहले से बोल रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चिदंबरम का सरकार पर तंज, कहा- नोटबंदी की तरह सबको खत्म करती हुई जाएगी बुलेट ट्रेन
विज्ञापन


चिदंबरम ने आगे लिखा कि पिछले तीस सालों में भाजपा पहली ऐसी पार्टी से जो पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई। पूर्व वित्त मंत्री ने लिखा कि भाजपा को 5.5 प्रतिशत की अर्थव्यवस्था विरासत में मिली थी जिसको उन्होंने आगे बढ़ा दिया था। चिदंबरम ने दावा किया कि इस सराकर की शुरुआत में जो महंगाई कम हो रही थी वह भी पूर्व सरकार के कामों की वजह से हो रही थी। चिदंबरम ने कहा कि केंद्र सरकार जो विरासत में चीजें मिलने की बात करती है वह सारे दावे गलत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए चिदंबरम ने लिखा कि जनवरी-अप्रैल 2017 के बीच 1.5 मिलियन लोगों ने नौकरी गंवा दी। अपने आखिरी ट्वीट में सीनियर कांग्रेसी नेता ने पूछा कि हम लोग 2014 की बड़ी आशाओं वाली गर्मियों से निराशाजनक पतझड़ में कैसे पहुंच गए?


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed