{"_id":"6288c2d0b980245f0c140ffe","slug":"congress-leader-mallikarjun-kharge-says-on-jp-nadda-statement-of-modi-govt-declined-poverty","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: नड्डा के बयान पर खड़गे का पलटवार, कहा-मोदी सरकार ने 23 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से नीचे धकेल दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: नड्डा के बयान पर खड़गे का पलटवार, कहा-मोदी सरकार ने 23 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से नीचे धकेल दिया
Sat, 21 May 2022 04:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 21 May 2022 04:15 PM IST
सार
वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पलटवार करते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल ने 23 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से नीचे धकेल दिया है। दरअसल, जेपी नड्डा ने जयपुर में अपने संबोधन में दावा किया था कि मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल में गरीबी कम हुई है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
जेपी नड्डा के मोदी सरकार के बयान पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को पलटवार किया है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब रोजगार में गिरावट आई है, तो लोगों के जीवन स्तर में सुधार कैसे हो सकता है? हमने अपनी योजनाओं के कारण 27 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला था, लेकिन पीएम मोदी के कार्यकाल ने 23 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से नीचे धकेल दिया है। दरअसल, जेपी नड्डा ने जयपुर में अपने संबोधन में दावा किया था कि मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल में गरीबी कम हुई है।
विज्ञापन
'मोदी सरकार ने बोला झूठ'
उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि चीन सीमा पर गांवों और सड़कों का निर्माण कर रहा है। हम इसे केंद्र सरकार के संज्ञान में लेकर आए। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार ने लोगों और युवाओं को गुमराह करते हुए झूठ बोला। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें एहसास होगा कि उन्होंने गलती की है।
विज्ञापन
लगातार तंज कसते रहते हैं खड़गे
इससे पहले उन्होंने ज्ञानवापी मामले और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम और के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई को लेकर भाजपा पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी हमारे सदस्यों पर धावा बोलकर कांग्रेस को कमजोर करना चाहती है। उन्होंने चिदंबरम की तारीफ करते हुए कहा था कि वे एक अच्छे राजनेता और कुशल अर्थशास्त्री हैं। उनके ऊपर हो रही कार्रवाई उनकी मुखरता और बहसों का परिणाम है। कांग्रेस के मुखर लोगों को बीजेपी निशाना बना रही है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा ने किया था दावा
दरअसल, शुक्रवार को जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक दिवसीय बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए नड्डा ने मोदी सरकार में गरीबी कम होने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी की सरकार के तहत पिछले आठ वर्षों में गरीबी कम हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जाति, वंशवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति को ध्वस्त करते हुए देश में विकास की राजनीति की एक नई संस्कृति की शुरुआत की है।
मोदी सरकार के आठ वर्षों के कार्यकाल के बारे में बात करते हुए नड्डा ने विभिन्न रिपोर्टों का हवाला दिया जिनमें कहा गया है कि देश में गंभीर गरीबी कम हुई है।