फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Mallikarjun Kharge said to the Lok Sabha Speaker, "You are kind"

खड़गे ने कहा- आप दयालू हैं, स्पीकर बोलीं- तो मुझ पर कुछ भी फेंक देंगे

Tue, 25 Jul 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Mallikarjun Kharge said to the Lok Sabha Speaker, "You are kind"
लोकसभा - फोटो : SELF

लोकसभा में सोमवार को स्पीकर की ओर कागज के टुकड़े फेंकने के कारण छह सांसदों के पांच दिन के निलंबन मामले में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस सहित अन्य दलों के सदस्यों ने जब स्पीकर को विशाल हृदय और दयालू बताते हुए निलंबन वापस लेने की अपील की तो स्पीकर ने पूछा कि अगर दयालू हूं तो क्या मुझ पर कुछ भी फेंक देंगे?

विज्ञापन



स्पीकर ने निलंबन के दो अहम कारण की बात कही और इस पर बाद में बात करने की घोषणा करते हुए विपक्ष की मांग को टाल दिया। हालांकि इस मामले में सरकार और विपक्ष के बीच हुई तीखी नोक झोक के कारण कार्यवाही ठप रही।
विज्ञापन



राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के बाद दोपहर बाद शुरू हुई कार्यवाही के दौरान कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, टीएमसी के सौगत राय और माकपा के मोहम्मद सलीम ने निलंबन मामले में बड़ा हृदय दिखाने की अपील की। इन सांसदों ने कहा कि स्पीकर विशाल हृदय वाली दयालू महिला हैं। सांसदों ने भावावेश में अगर गलती की है तो इसे अनदेखा किया जा सकता है। इसका संसदीय कार्य मंत्री ने तीखा विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों ही ओर से हंगामा शुरू हो गया।


खड़गे ने संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार को विवाद की आग में घी डालने वाला बताया। पलटवार करते हुए अनंत ने कहा कि इस मामले में खड़गे ज्यादा अनुभवी हैं। तीखी तकरार के बीच स्पीकर ने कहा कि निलंबन के दो और कारण हैं। इस पर वह बाद में बात करेंगी। हालांकि उन्होंने दो कारणों का उल्लेख नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed