फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader mallikarjun kharge attacks pm modi centre government in constitution debate rajya sabha

Rajya Sabha: 'जो आजादी के लिए लड़े ही नहीं, उन्हें इसकी कीमत कैसे पता होगी', भाजपा पर भड़के खरगे

Mon, 16 Dec 2024 03:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 16 Dec 2024 03:22 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 'भाजपा, आरक्षण विरोधी है और इसी वजह से वे जातीय जनगणना का विरोध कर रही है। 'आप पंडित नेहरू के नाम पर सभी का अपमान कर रहे हैं। सरदार पटेल, आंबेडकर भी उनके साथ थे।

विज्ञापन
congress leader mallikarjun kharge attacks pm modi centre government in constitution debate rajya sabha
राज्यसभा में बोलते मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : संसद टीवी

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। खरगे ने इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर निजी हमले भी किए और कहा कि उन्होंने पिछले 11 साल में संविधान को मजबूत करने के लिए कुछ नहीं किया है। खरगे ने अपने भाषण के दौरान संघ पर भी कड़ा हमला किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने संविधान को मजबूत करने के लिए 11 वर्षों में कुछ नहीं किया
खरगे ने कहा कि जो लोग देश की आजादी के लिए लड़े ही नहीं, उन्हें देश की आजादी और संविधान की अहमियत कैसे पता होगी? प्रधानमंत्री हमें सिखा रहे हैं और कह रहे हैं कि हम झूठे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री खुद एक नंबर के झूठे हैं। उन्होंने कहा था 15 लाख रुपये आएंगे, लेकिन नहीं आए। ये लोग देश को गुमराह कर रहे हैं। प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि बीते 11 साल में उन्होंने संविधान को मजबूत करने के लिए क्या किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


खरगे ने सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 'आप पंडित नेहरू के नाम पर सभी का अपमान कर रहे हैं। सरदार पटेल, आंबेडकर भी उनके साथ थे। पंडित नेहरू ने मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा था, जिसके बारे में प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में जिक्र किया, लेकिन प्रधानमंत्री ने तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पंडित नेहरू को बदनाम किया। इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। हम इसकी मांग करते हैं।'

खरगे ने भाजपा पर लगाया आरक्षण विरोधी होने का आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 'भाजपा, आरक्षण विरोधी है और इसी वजह से वे जातीय जनगणना का विरोध कर रही है। प्रधानमंत्री को इस देश की आजादी की लड़ाई के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।' खरगे ने देश के संविधान की तारीफ करते हुए कहा कि 'जब कई शक्तिशाली देशों में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार नहीं था, महिलाओं को वोट देने का अधिकार नहीं था, उस समय भारत ने सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार दिया, महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया। ये कांग्रेस ने दिया, संविधान दिया। जबकि आरएसएस, जनसंघ ने इसका विरोध किया था।'


बांग्लादेश के हालात पर ये बोले खरगे
कांग्रेस नेता ने कहा कि 'साल 1949 में संघ के नेताओं ने भारत के संविधान का विरोध किया था क्योंकि ये मनुस्मृति पर आधारित नहीं था। न ही उन्होंने तिरंगे का स्वीकारा था। 26 जनवरी 2002 को पहली बार संघ मुख्यालय पर तिरंगा फहराया गया था क्योंकि अदालत ने ऐसा आदेश दिया था।' बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के हालात पर खरगे ने कहा कि 'हमारी बहादुर नेता इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए और बांग्लादेश को आजाद कराया। इस देश की शान पूरी दुनिया में फैली। वहां (बांग्लादेश में) जो गड़बड़ी चल रही है, कम से कम इन (बीजेपी) लोगों को अपनी आंखें खोलनी चाहिए और वहां के अल्पसंख्यकों को बचाने की कोशिश करनी चाहिए।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed