फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Krishna Kumar Pandey dies during Bharat Jodo Yatra, Rahul Gandhi Mourn

दुखद: भारत जोड़ो यात्रा में तिरंगा थामे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक

Tue, 08 Nov 2022 03:21 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 08 Nov 2022 03:21 PM IST
सार

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सेवा दल के नेता कृष्ण कुमार पांडेय का निधन हो गया।

विज्ञापन
Congress leader Krishna Kumar Pandey dies during  Bharat Jodo Yatra, Rahul Gandhi Mourn
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : Twitter@INC

विस्तार

राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा अभियान महाराष्ट्र पहुंच चुका है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन इन सब के बीच एक दुखद खबर भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान तिरंगा ले जा रहे कांग्रेस सेवा दल के नेता कृष्ण कुमार पांडेय का निधन हो गया। पांडे कांग्रेस के सेवा दल के महासचिव थे, जो सबसे पुरानी पार्टी का जमीनी स्तर का संगठन था। कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि पांडे मार्च के दौरान गिर गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


जयराम रमेश ने किया ट्वीट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बताया कि पांडे दिग्विजय सिंह के साथ हाथ में तिरंगा लेकर वापस जा रहे थे। इसी दौरान वे गिर गए । उन्हें एक एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया लेकिन सबसे दुख की बात है कि उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह एक कट्टर कांग्रेसी थे और नागपुर में आरएसएस से भिड़ते थे। यह सभी भारत जोड़ो यात्रियों के लिए सबसे दुखद क्षण है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने जताया शोक
भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पांडे के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि  कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुखद है। मैं उनके प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed