फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader KC Venugopal said Rahul Gandhi will address rallies in Rajkot, Surat for Gujarat polls

Gujarat Elections: राहुल गांधी भी गुजरात में गरजते नजर आएंगे, कांग्रेस के लिए राजकोट और सूरत में करेंगे रैली

Sun, 20 Nov 2022 01:33 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Nov 2022 01:33 AM IST
सार

केसी वेणुगोपाल ने हिमंत बिस्वा सरमा के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' को भाजपा इसलिए निशाना बना रही है ताकी उन्हें परेशान किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा द्वारा भारत जोड़ो यात्रा पर हमला इस बात का संकेत है कि यह एक बड़ी सफलता साबित होने जा रही है।

विज्ञापन
Congress leader KC Venugopal said Rahul Gandhi will address rallies in Rajkot, Surat for Gujarat polls
राहुल गांधी - फोटो : वीडियो ग्रैब / राहुल गांधी फेसबुक

विस्तार

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के बीच कांग्रेस नेता और वायनाड के सांसद राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने शनिवार को यह जानकारी दी। वेणुगोपाल उन सवालों का जवाब दे रहे थे जो असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुजरात में चुनाव प्रचार से राहुल गांधी की अनुपस्थिति के बारे में उठाए थे। 

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने गुजरात में निर्धारित सार्वजनिक रैली के बारे में बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी 21 नवंबर को गुजरात का दौरा करेंगे। वह सार्वजनिक रैलियां करने के लिए राजकोट और सूरत जाएंगे। केसी वेणुगोपाल ने हिमंत बिस्वा सरमा के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' को भाजपा इसलिए निशाना बना रही है ताकी उन्हें परेशान किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा द्वारा भारत जोड़ो यात्रा पर हमला इस बात का संकेत है कि यह एक बड़ी सफलता साबित होने जा रही है।

विज्ञापन


यात्रा की सफलता का आह्वान करते हुए कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को राजनीति, जाति और धर्म की सीमाओं से परे लोगों से अभूतपूर्व स्वीकृति मिल रही है। गौरतलब है कि राहुल गांधी की गुजरात जनसभा की पुष्टि इससे पहले राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा ने नौ नवंबर को एक प्रेस वार्ता के दौरान की थी। गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार में भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र चल रही है। महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्सों को कवर कर चुकी है। बता दें कि 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होंगे। मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। कांग्रेस पार्टी ने गुजरात चुनावों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची की घोषणा पहले ही कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने 179 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed