फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Karan Singh said bold decision to Rahul Gandhi resignation

हैरान हूं! राहुल को मनाने में एक महीना बर्बाद कर दिया: कर्ण सिंह

Tue, 09 Jul 2019 04:59 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 09 Jul 2019 04:59 AM IST
विज्ञापन
Congress leader Karan Singh said bold decision to Rahul Gandhi resignation
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कर्ण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस में गहराते संकट के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने सोमवार को कहा कि वह इस बात से हैरान हैं कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से कांग्रेस में अफरातफरी मची हुई है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में तुरंत कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाकर जरूरी फैसले लिए जाएं।

विज्ञापन


कांग्रेस के अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के पिछले हफ्ते इस्तीफे के बाद पार्टी में नेतृत्व के गहराते संकट पर कर्ण सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल राहुल ने आम चुनाव के परिणाम आने के बाद 25 मई को सीडब्ल्यूसी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। उसके बाद से पार्टी में वरिष्ठ और मध्य क्रम के नेताओं के इस्तीफे की झड़ी लग गई है।
विज्ञापन


कर्ण सिंह ने कहा, ‘मैं हैरान हूं कि राहुल के दृढ़ फैसले का सम्मान करने के बजाय, उन्हें इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाने में एक महीना बर्बाद कर दिया गया। मैं पूरी मजबूती से कार्यसमिति से कहना चाहता हूं कि वह बिना देरी के मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में बैठक बुलाएं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा अनिश्चितता का माहौल जितना लंबा खिंचेगा, कांग्रेस कार्यकर्ता और मतदाता उतने ही निराश होंगे। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, यह नकारात्मक चक्र पलटना चाहिए।

सुझाया चार कार्यकारी अध्यक्ष का फॉर्मूला

कर्ण सिंह ने पार्टी को चलाने के लिए चार कार्यकारी अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का फॉर्मूला दिया है। इसके तहत चारों जोन उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम से एक-एक कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे युवा नेताओं को आगे लाने में मदद मिलेगी और वह नेतृत्व करने में सक्षम बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed