{"_id":"5fb860048ebc3e9ba81b1576","slug":"congress-leader-kapil-sibal-spoke-about-the-letters","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में छिड़ा गृह युद्ध, कपिल सिब्बल ने अपनी पार्टी पर फिर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस में छिड़ा गृह युद्ध, कपिल सिब्बल ने अपनी पार्टी पर फिर साधा निशाना
Sat, 21 Nov 2020 06:06 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 21 Nov 2020 06:06 AM IST
विज्ञापन
कपिल सिब्बल (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस में अंर्तकलह काफी बढ़ गई है। वहीं कपिल सिब्बल ने कहा देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी डेढ़ साल से बिना अध्यक्ष के कैसा काम कर सकती है। कार्यकर्ता अपनी समस्या लेकर कहां जाएं।
विज्ञापन
कपिल सिब्बल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बातें रखी, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही जता दिया है कि वह कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नहीं बनना चाहते हैं। साथ ही कहा कि वह नहीं चाहते कि गांधी परिवार से कोई भी व्यक्ति कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त हो।
विज्ञापन
सिब्बल ने चिठ्ठी को लेकर भी अपनी बात रखी, मैंने कोई विवादित टिप्पणी नहीं की है, सभी बेबुनियाद बातें हैं। उन्होंने कहा कि हमने अगस्त में लिखी थी जो कि हमारी तीसरी चिठ्ठी थी। इससे पहले गुलाम नबी जी इससे पहले दो चिट्ठियां लिख चुके थे। लेकिन फिर भी हमसे किसी ने भी बात नहीं की। इसलिए मौका मिलते ही मैंने बात की।
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी को लोकतांत्रिक बनाना होगा
इससे पहले हुए कुछ इंटरव्यू में कपिल सिब्बल ने अपनी बात रखी थी, उनसे जब पूछा गया कि जब कांग्रेस को समाधान पता है तो इसका शीर्ष नेतृत्व इसे अपनाने से क्यों हिचकता है? इस सवाल पर उन्होंने बिना लाग-लपेट कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि कांग्रेस कार्यसमिति यानी सीडब्ल्यूसी के सदस्य मनोनीत होते हैं। सीडब्ल्यूसी को कांग्रेस पार्टी के संविधान के मुताबिक लोकतांत्रिक बनाना होगा। आप नामित सदस्यों से यह सवाल उठाने की उम्मीद नहीं कर सकते कि आखिर कांग्रेस पार्टी चुनाव दर चुनाव कमजोर क्यों होती जा रही है?
मानना होगा कांग्रेस कमजोर हुई
बिहार विधानसभा चुनाव के अलावा गुजरात और मध्य प्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेस के निराशानजक प्रदर्शन पर सिब्बल ने कहा, 'जिन राज्यों में सत्तापक्ष का विकल्प है, वहां भी जनता ने कांग्रेस के प्रति उस स्तर का विश्वास नहीं जताया, जितना होना चाहिए था। हमें स्वीकार करना होगा कि हम कमजोर हुए हैं।'