फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader kapil Sibal son fought Sajjan Kumar case BJP responded

कांग्रेसी नेता सिब्बल के बेटे ने लड़ा सज्जन कुमार का केस, भाजपा ने मांगा जवाब

Tue, 18 Dec 2018 03:39 PM IST
पूजा मेहरोत्रा अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा मेहरोत्रा Updated Tue, 18 Dec 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
Congress leader kapil Sibal son fought Sajjan Kumar case BJP responded
सज्जन कुमार - फोटो : ट्विटर
सिख दंगों के जिस मामले में कांग्रेसी नेता सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा हुई है, उस मामले में सज्जन कुमार का पक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के बेटे अमित सिब्बल ने रखा है। भाजपा ने कांग्रेस से इस बात पर जवाब मांगा है। 
विज्ञापन


सिख दंगों के कथित आरोपी कमलनाथ पर कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने सोमवार को कहा कि कुछ ही दिन पहले कांग्रेस ने अपने एक युवा नेता को पार्टी से महज इस बात के लिए निकाल दिया था कि उसने अगस्ता मामले के एक बिचौलिए मिशेल का केस अपने हाथ में ले लिया था। खुद को पाक साफ बताने के लिए कांग्रेस ने कपिल सिब्बल को राममंदिर विवाद में कोर्ट में मुस्लिम पक्ष का वकील बनने से भी रोक दिया था। 
विज्ञापन


बग्गा ने कहा कि ऐसी स्थिति में अब कांग्रेस को बताना चाहिए कि सज्जन कुमार का केस लड़ने वाले कपिल सिब्बल (अमित सिब्बल के पिता) पर वह क्या कार्रवाई करेगी। भाजपा नेता ने कहा कि यह कांग्रेस की नीति है कि उसके कुछ नेता दंगों की साजिश करते हैं तो उसी के कुछ नेता उनका बचाव करते हैं। इससे तो यही लगता है कि सिखों की असली कातिल कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को ही सिख दंगों के एक आरोपी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। माना जा रहा है कि आम चुनाव 2019 के पहले कोर्ट का यह फैसला कांग्रेस के लिए मुसीबतें खड़ी कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed