फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Jairam Ramesh and AIMIM Asaduddin Owaisi attacks Rajnath Singh on Veer Savarkar Mahatma Gandhi comment

सावरकर विवाद: ओवैसी के बाद जयराम रमेश का राजनाथ पर निशाना, इतिहास से छेड़छाड़ का लगाया आरोप

Wed, 13 Oct 2021 06:24 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 13 Oct 2021 06:24 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को सावरकर पर एक किताब के विमोचन के दौरान कहा था कि महात्मा गांधी के कहने पर सावरकर ने अंग्रेजों के समक्ष दया याचिका दी थी।

विज्ञापन
Congress Leader Jairam Ramesh and AIMIM Asaduddin Owaisi attacks Rajnath Singh on Veer Savarkar Mahatma Gandhi comment
कांग्रेस नेता जयराम रमेश और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (दाएं) ने वीर सावरकर पर बयान के लिए राजनाथ सिंह पर निशाना साधा।

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से महात्मा गांधी और सावरकर को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। विपक्ष के कई नेताओं ने बुधवार को उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह इतिहास को बदलकर लिखने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा था कि महात्मा गांधी के कहने पर वीर सावरकर ने अंग्रेजी शासन को दया याचिका दी थी। इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लीमीन (AIMIM) पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन औवैसी ने महात्मा गांधी के 25 जून, 1920 को सावरकर के भाई को एक मामले में लिखे गए पत्र की कॉपी ट्विटर पर साझा की। दोनों ने आरोप लगाया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह महात्मा गांधी द्वारा लिखी गई बात को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम रमेश ने कहा, ‘‘राजनाथ सिंह जी मोदी सरकार की कुछ गंभीर और शालीन लोगों में से एक हैं। लगता है कि वह भी इतिहास को दोबारा लिखने की आरएसएस की आदत से आजाद नहीं हो सके हैं। रमेश ने कहा कि महात्मा गांधी ने 25 जनवरी, 1920 को जो पत्र लिखा था, उसे राजनाथ सिंह ने अलग रूप से पेश किया है।
विज्ञापन

उधर ओवैसी ने कहा कि सावरकर की ओर से पहली दया याचिका 1911 में जेल जाने के छह महीनों बाद दी गई थी और उस समय महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका में थे। इसके बाद सावरकर ने 1913-14 में दया याचिका दी। 

क्या था राजनाथ सिंह का पूरा बयान?

राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा था कि राष्ट्र नायकों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में वाद-प्रतिवाद हो सकते हैं, लेकिन विचारधारा के चश्मे से देखकर वीर सावरकर के योगदान की उपेक्षा करना और उन्हें अपमानित करना माफ करने लायक और न्यायसंगत नहीं है। राजनाथ सिंह ने उदय माहूरकर और चिरायु पंडित की पुस्तक वीर सावरकर हु कुड हैव प्रीवेंटेड पार्टिशन के विमोचन कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा था कि महात्मा गांधी के कहने पर सावरकर ने अंग्रेजों के समक्ष दया याचिका दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed