फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Ghulam nabi azad blaimed BJP for Jammu-Kashmir Problem.

संसद में आजाद ने बोला भाजपा पर तीखा हमला, 'साढ़े चार साल में बिगड़े कश्मीर के हालात'

Thu, 03 Jan 2019 05:40 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 03 Jan 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Ghulam nabi azad blaimed BJP for Jammu-Kashmir Problem.
गुलाम नबी आजाद

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि उसके शासनकाल में पिछले साढ़े चार साल के दौरान जम्मू कश्मीर की स्थिति बेहद खराब हो गयी। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश की गयी ताकि वहां सरकार बनायी जा सके।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में जम्मू कश्मीर में आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह से प्रभावित हुईं। वहां पर्यटन क्षेत्र बदहाल हो गया। इसके साथ ही वहां हस्तशिल्प और अन्य क्षेत्रों की भी स्थिति खराब हो गयी। जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने से जुड़े एक संकल्प पर राज्यसभा में हुई चर्चा के दौरान आजाद ने कहा कि जब नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस ने सरकार बनाने का विचार किया कि तो एक घंटे के अंदर ही विधानसभा भंग कर दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल किया कि जम्मू कश्मीर की विधानसभा को इतने दिनों तक निलंबित क्यों रखा गया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की जरूरत ऐसी है कि वहां क्षेत्रीय दलों को मजबूत बनाया जाए क्योंकि वे देश समर्थक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उन दलों को कमजोर करने की कोशिश की तथा कई लोगों की सुरक्षा वापस ले ली। आजाद ने जम्मू कश्मीर के इतिहास का विस्तार से जिक्र किया और कहा कि एक जिम्मेदार पार्टी के रूप में वह इस प्रस्ताव का समर्थन करते हैं लेकिन यह सरकार वहां की स्थिति नहीं समझती और संवेदनशील नहीं है। इस सरकार ने वहां की स्थिति को बदतर बना दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के संविधान के तहत वहां राज्यपाल शासन में राज्यपाल को व्यापक अधिकार हैं। इसके तहत वहां राज्यपाल शासन में कानूनों में 55 संशोधन किए गए हैं। आजाद ने कहा कि वहां की स्थिति को सुधारने के लिए प्रयास वही कर सकता है जिसके पास दिल है और दिल किसी एक धर्म के लिए नहीं धड़कना चाहिए। उसे हर देशवासी की पीड़ा को अपना समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस इस पीड़ा को समझती है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हम उसे पीड़ा समझना कहते हैं लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी उसे तुष्टिकरण कहती रही है।


आजाद ने आरोप लगाया कि भाजपा कश्मीर के खिलाफ दुष्प्रचार करती रही है और उसने नफरत को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि 1991 से 96 के बीच वहां आतंकवाद पर काबू पाने में तत्कालीन कांग्रेस सरकार की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि बाद में अटल बिहारी वाजपेयी ने भी कश्मीर की स्थिति को सुधारने का प्रयास किया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें आपसी खींचतान के कारण पार्टी का सहयोग नहीं मिला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed