{"_id":"5e9f30578ebc3e90a8331e6d","slug":"congress-leader-digvijaya-singh-demands-to-telecast-bharat-ek-khoj-hum-log-serials-on-doordarshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्विजय सिंह की सरकार से मांग, दूरदर्शन पर 'भारत एक खोज' को फिर से प्रसारित किया जाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिग्विजय सिंह की सरकार से मांग, दूरदर्शन पर 'भारत एक खोज' को फिर से प्रसारित किया जाए
Tue, 21 Apr 2020 11:11 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह
- फोटो : एएनआई
लॉकडाउन के बीच दूरर्दशन पर एक बार फिर पुराने धारावाहिकों को प्रसारित किया जा रहा है। इसमें रामायण, महाभारत से लेकर चाणक्य धारावाहिक तक शामिल हैं। वहीं, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सरकार से मांग की है वह 'भारत एक खोज' और 'हम लोग' धारावाहिक को भी फिर से टीवी पर प्रसारित करें।
विज्ञापन
दिग्विजय ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिख कर मांग की है कि इन लोकप्रिय धारावाहिकों को भी फिर से प्रसारित किया जाए। पत्र में दिग्विजय ने लिखा कि रामायण, महाभारत और चाणक्य जैसे 1980 के दशक के धारावाहिकों का दूरदर्शन द्वारा दोबारा प्रसारण किया जाना एक सराहनीय पहल है। इसके माध्यम से नई पीढ़ी भारत की सांस्कृतिक विरासत को बेहतर तरीके से जान सकेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने लिखा कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए 'भारत एक खोज', 'संविधान', 'उड़ान', 'तमस', 'हम लोग' जैसे अनेक धारावाहिकों को भी दिखाना चाहिए। दिग्विजय ने कहा कि ये धारावाहिक देश के युवाओं को भारत की विविधता, संस्कृति, इतिहास को जानने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने अपील की कि मंत्रालय को इन धारावाहिकों को दिखाने के लिए जरूरी दिशानिर्देश देना चाहिए ताकि ये तमाम धारावाहिक एक बार फिर से लोगों का मनोरंजन कर सके।
बता दें कि 'भारत एक खोज' धारावाहिक भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की किताब 'डिस्कवरी ऑफ इण्डिया' पर आधारित है। इस किताब के आधार पर निर्देशक श्याम बेनेगल ने दूरदर्शन के लिए 'भारत एक खोज' धारावाहिक बनाया था।
इन धारावाहिकों को हो रहा दोबारा प्रसारण
गौरतलब हो कि दूरदर्शन पर जिन पुराने धारावाहिकों को फिर से प्रसारित किया जा रहा है, उनमें रामायण और महाभारत के अलावा 'बुनियाद', 'चाणक्य', 'शक्तिमान', 'चित्रहार', 'द जंगल बुक', 'तहरीर मुंशी प्रेमचंद की', 'ब्योकेश बख्शी', 'सर्कस', 'देख भाई देख', 'श्रीमान श्रीमती' और' हम हैं ना' जैसे धारावाहिक शामिल हैं।