{"_id":"6079262b8ebc3ee64b5f2f26","slug":"congress-leader-digvijay-singh-test-positive-for-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से की यह अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कहर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से की यह अपील
Fri, 16 Apr 2021 11:28 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:28 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
विज्ञापन
Digvijay Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिए दी। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। फ़िलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटीन में हूं। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें। बता दें कि दिग्विजय सिंह के अलावा कांग्रेस के कई नेता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दिग्विजय सिंह से पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला भी कोविड पॉजिटिव हैं। उन्होंने भी हाल में मिले लोगों जांच कराने की अपील की है।
विज्ञापन
दूसरी लहर से सहमा देश
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा बनती जा रही है। देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि एक्टिव केस 15 लाख 689 हजार हो गए हैं। वहीं एक दिन में 1185 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु समेत पूरे देश में कोरोना की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
मेरी कोविड जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। फ़िलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटीन में हूँ। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 16, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी लहर से सहमा देश
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा बनती जा रही है। देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि एक्टिव केस 15 लाख 689 हजार हो गए हैं। वहीं एक दिन में 1185 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु समेत पूरे देश में कोरोना की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है।