कोरोना पर थरूर की कविता, 'पहले गलती से कुछ खाया, अब वो कुछ नर व नारी खा रहा...', मगर हुए ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने शनिवार को कोरोना वायरस की भयावता को लेकर एक कविता पोस्ट की है। कोरोना वायरस पर शशि थरूर ने शनिवार को बहुत से ट्वीट किए, जिनमें यह कविता भी शामिल थी।
थरूर ने अपनी कविता के जरिए चीन के खानपान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चीन ने पहले गलती से कुछ खाया और अब वो कुछ इंसानों को खा रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि हर कोई घरेलू नुस्खे बता रहा है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि आखिर किस की बात मानें। साथ ही उन्होंने साबुन से हाथ को अच्छी तरह से धोने की सलाह भी दी। मगर इस कविता पर भी वह ट्रोल होने से नहीं बचे।
उनकी कविता पर एक यूजर ने कांग्रेस पर तंस कसा। उसने लिखा, 'हिन्दुस्तान पिछ्ले 70 सालों से कांग्रेस वायरस झेल रहा है तो यह कोरोना वायरस कीस खेत की मूली है।' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि ये कोरोना वायरस इटली से भारत में आया है। सुना है आपके पूर्व अध्यक्ष भी इटली से आए हैं।
हिन्दुस्तान पिछ्ले 70 सालो से कांग्रेस वायरस झेल रहा है तो यह कोरोना वायरस कीस खेत की मूली है 😜😜
— मुकेश गोस्वामी (@mukeshgoswami_1) March 13, 2020
हालांकि ट्रोलर्स को नजरअंदाज करते हुए शशि थरूर ने कोरोना वायरस पर जागरुकता फैलाते हुए ट्वीट करने जारी रखे। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, 'COVID-19 लगातार डर फैला रहा है। ऐसे में प्रोफेशनल कांग्रेस ने पथानामथिट्टा में 6000 मास्क बांटे। यहां अब तक 11 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है।' उन्होंने इटली की तर्ज पर केरल सरकार से ओपन डाटा बेस रखने की अपील कही।
Agree that the Kerala Government should open-source the data related to COVID in the state, just like Italy. (https://t.co/DhqSOUFpXG)
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) March 14, 2020
This would help people around the world to generate inferences and tools to analyse the data. @shailajateacher @CMOKerala @vijayanpinarayi https://t.co/KyYmQqPWPF
The one good result of the coronavirus scare -- thanks to cancelled trips, postponed sporting events, annulled gatherings -- is that people might actually sit at home & read! https://t.co/ZxkEknCvBt
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) March 14, 2020