{"_id":"5f5621448ebc3e54ca5eb4f6","slug":"congress-leader-adhir-ranjan-chowdhury-advises-pm-narendra-modi-to-listen-to-manmohan-singh-to-manage-economy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीर रंजन ने पीएम मोदी को दी मनमोहन की बात सुनने की सलाह, कहा, 'मोदीनॉमिक्स' नाकाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अधीर रंजन ने पीएम मोदी को दी मनमोहन की बात सुनने की सलाह, कहा, 'मोदीनॉमिक्स' नाकाम
Mon, 07 Sep 2020 05:33 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 07 Sep 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जीडीपी के नकारात्मक स्तर पर जाने को लेकर सोमवार को केंद्र पर निशाना साधा। चौधरी ने कहा कि ‘मोदीनॉमिक्स’ नाकाम साबित हुई है और अंध राष्ट्रवाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का तरीका नहीं हो सकता।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्थव्यवस्था में नई जान डालने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बात धैर्य से सुननी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया, ‘मोदी सरकार ने खुद को ऐसी सरकार साबित किया है जो राजनीतिक और आर्थिक दिवालियेपन की शिकार है। चीन की अर्थव्यवस्था जहां 3.8 प्रतिशत की विकास दर से बढ़ रही है, वहीं भारत की अर्थव्यवस्था 23.9 प्रतिशत नीचे चली गई है।’
विज्ञापन
लोकसभा सांसद ने कहा, ‘मोदीनॉमिक्स नाकाम रही है। अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए अंध राष्ट्रवाद कोई उपाय नहीं हो सकता। नरेंद्र मोदी जी, आपको पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी से बात करनी चाहिए और धैर्य के साथ उनकी बात सुननी चाहिए।’