फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Adhir Ranjan Chaudhary attacks Nirmala Sitharaman in Lok Sabha

सीतारमण का कांग्रेस पर पलटवार, कहा- हमारी सरकार सुनती है, चाहे वो आलोचना हो या सुझाव

Mon, 02 Dec 2019 08:04 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 02 Dec 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Adhir Ranjan Chaudhary attacks Nirmala Sitharaman in Lok Sabha
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसा है। लोकसभा में सीतारमण के बारे में बोलते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि आपके लिए सम्मान तो है लेकिन कभी-कभी सोचता हूं कि आपको निर्मला सीतारमण की जगह निर्बला सीतारमण कहना ठीक होगा कि नहीं। आप मंत्री पद पर तो हैं लेकिन जो आपके मन में है वो कह भी पाती हैं या नहीं।   

विज्ञापन


विज्ञापन


जिसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारी सरकार सुनती है। फिर आलोचना हो या कोई सुझाव। जब गृह मंत्री ने उद्योग जगत के लीडर्स को संबोधित किया तो उनकी बात में स्पष्ट था कि हम सुनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, फिर भले ही वह आलोचना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



सीतारमण ने कहा कि मुझे सबसे बुरी वित्त मंत्री बताया गया। लोग तो मेरा कार्यकाल पूरे होने तक का इंतजार भी नहीं कर रहे हैं। मैंने उनसे कहा कि कृपया, हमें आइडिया दीजिए। हम उन पर काम करेंगे। यदि कोई सरकार है जो सुनती है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार है।

उज्जवला योजना पर बोलते हुए सीतारमण ने कहा कि हमने आठ करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिए। आयुष्मान भारत योजना के तहत 68 लाख लोगों को लाभ मिला। 11 करोड़ लोगों को टायलेट मिली। क्या वे किसी के दामाद या जीजा हैं? हमारी पार्टी में तो कोई जीजा नहीं है। हमारे पास केवल कार्यकर्ता हैं।

सीतारमण ने कांग्रेस पर वार करते हुए आगे कहा कि संसद में मेरा नाम लिया गया। यदि सवाल करके भाग जाने के डीएनए की बात है तो यह किसी और पार्टी में है। हमारी पार्टी में तो ऐसा नहीं है। हर बार हम जवाब देने के लिए हाजिर होते हैं बजाए नाम लेने के।

उन्होंने कहा, हमें सूट-बूट की सरकार कहा गया। हमें कहा गया कि कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती से केवल अमीर लोगों को फायदा होगा। मैं आपको कहना चाहती हूं कि कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती नियमानुसार छोटे-बड़े बिजनेसमैन को मदद करती है।
 



घुसपैठिया बयान पर घिरे अधीर 

इससे पहले अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को ‘घुसपैठिया’ बताया था। उनके बयान पर आज संसद में जमकर बवाल हुआ। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अधीर रंजन पर वार करते हुए लोकसभा में कहा कि 'मैं उनके (अधीर रंजन चौधरी) बयान की निंदा करता हूं। कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष घुसपैठिया हैं। यदि कांग्रेस में थोड़ा भी विवेक है तो उसे माफी मांगनी चाहिए। वरना मैं मांग करता हूं कि उनकी तरफ से सोनिया और राहुल माफी मांगे।' 


प्रह्लाद जोशी की टिप्पणी पर अधीर रंजन चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि 'ये हमारी नेता सोनिया गांधी जी को घुसपैठिया कह रहे हैं। क्या कर रहे हो आप (भाजपा) लोग? यदि मेरे नेता घुसपैठिया हैं तो आप भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को ‘घुसपैठिया’ बताने पर भाजपा ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी से बयान वापस लेने और बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed