फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader accused Goa government minister, said- took bribe worth crores for land change

Goa: कांग्रेस नेता ने गोवा सरकार के मंत्री पर लगाया आरोप, कहा- भूमि परिवर्तन के लिए करोड़ों की रिश्वत ली

Sun, 16 Mar 2025 01:24 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: बशु जैन Updated Sun, 16 Mar 2025 01:24 PM IST
सार

कांग्रेस नेता गिरीश चोडानकर ने दावा किया है कि गोवा में भूमि वर्गीकरण में हेरफेर करने के लिए करोड़ों रुपये की रिश्वत ली गई।भूमि मालिकों ने अपनी संपत्ति को निजी वन वर्गीकरण से हटाने के लिए एक हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से अधिक भुगतान किया।  

विज्ञापन
Congress leader accused Goa government minister, said- took bribe worth crores for land change
कांग्रेस नेता गिरीश चोडानकर। - फोटो : ANI

विस्तार

गोवा के कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार के एक मंत्री पर भूमि परिवर्तन घोटाले की साजिश रचने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता गिरीश चोडानकर ने दावा किया है कि गोवा में भूमि वर्गीकरण में हेरफेर करने के लिए करोड़ों रुपये की रिश्वत ली गई। एक्स पर उन्होंने लिखा कि भूमि मालिकों ने अपनी संपत्ति को निजी वन वर्गीकरण से हटाने के लिए एक हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से अधिक भुगतान किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि भूमि परिवर्तन मंत्री को दोहरा झटका लगा है। पहले सुप्रीम कोर्ट ने निजी वनों की बिक्री पर रोक लगाई और अब हाईकोर्ट ने उनके भ्रष्ट 17(2) भूमि घोटाले को दबा दिया है। निजी वन से भूमि हटाने और क्षेत्रों को बदलने के लिए दरें  ₹1000 प्रति वर्ग मीटर ली गई। सभी जानते हैं। करोड़ों की रिश्वत वसूली गई, और अब उन्हें पैसे वापस करने चाहिए! तो वह क्या करते हैं?

ये भी पढ़ें: इसरो की एक और उपलब्धि, एससीएल के साथ मिलकर विकसित किया 32 बिट माइक्रोप्रोसेसर


कांग्रेस नेता ने कहा कि वह गोवा की भूमि की रक्षा करने वाले एक फैसले को चुनौती देने के लिए करदाताओं के पैसे बर्बाद करना चाहते हैं। सिर्फ अपने निवेशक मित्रों की रक्षा के लिए जिन्होंने भारी रिश्वत दी। यह शर्मनाक है। उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। गोवा ऐसे मंत्रियों को बर्दाश्त नहीं कर सकता जो निजी लाभ के लिए हमारी जमीन बेचते हैं। 

केंद्र ने शुरू की महत्वपूर्ण खनिजों के लिए खोज लाइसेंस नीलामी
इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री जी किशन रेड्डी ने महत्वपूर्ण खनिजों के 13 अन्वेषण ब्लॉक के लिए खोज लाइसेंस (ईएल) की देश की पहली नीलामी का शुभारंभ किया था। उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की मौजूदगी में डोना पाउला में खोज लाइसेंस की शुरुआत की थी। लाइसेंस दुर्लभ मृदा तत्व (आरईई), जस्ता, हीरा, तांबा, पीजीई (प्लैटिनम समूह खनिज) और ऐसे अन्य खनिजों के अन्वेषण ब्लॉक के लिए हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed