फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Abhishek Manu Singhvi slams pm narendra modi

कांग्रेस ने कहा- पीएम की नीति, आप अपना खून दीजिये, हम आपको भाषण देंगे 

Sun, 28 Oct 2018 05:27 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Oct 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Abhishek Manu Singhvi slams pm narendra modi
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी - फोटो : PTI

शनिवार को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले में चार सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद कांग्रेस ने कहा कि यह अत्यंत दुख:द है। छत्तीसगढ़ की रमन सिंह सरकार राज्य में नक्सलियों के बढ़ते कदम को रोक पाने में बुरी तरह असफल साबित हुई है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के शीर्ष नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पीएम मोदी की नीति है कि तुम मुझे खून दो, हम तुम्हें भाषण देंगे। नोटबंदी लागू करते समय उन्होंने दावा किया था कि इससे नक्सलियों और आतंकियों की कमर टूट जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 दिसंबर 2016 को कहा था कि नोटबंदी से नक्सलियों की कमर टूट गई है। लेकिन आंकड़े गवाह हैं कि इससे न तो नक्सलियों के हमलों में कमी आई है, और न ही जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में कमी आई। 70 बड़ी आतंकी घटनाओं में 120 जवानों की मौत कश्मीर में हुई है। इन हमलों में लगातार वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन


सिंघवी ने कहा कि उलटा नक्सली हमलों में लगातार इजाफा हुआ है। इन हमलों में जवानों के शहीद होने की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। कायर और डरपोक मुख्यमंत्री रमन सिंह की सरकार ने अपना हर अधिकार खो दिया है। उन्होंने नक्सलियों के सामने घुटने टेक दिए हैं। अब उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन हमलों में साल 2015-16 में 105 जवानों की मौत हुई थी। 2017 में यह आंकड़ा बढ़कर 130 तक पहुंच गया था। जानकारी के मुताबिक इस साल पिछले वर्ष से भी अधिक मौत हुई है। छत्तीसगढ़ सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।  


'खुल गया था सरकार का असली चेहरा'
कांग्रेस नेता सिंघवी ने कहा कि पंजाब में आतंकवाद पर लगाम लगाने में सफल रहे केपी सिंह गिल ने सरकार की असलियत सबके सामने खोलकर रख दी थी। उन्होंने एक साक्षात्कार में वर्तमान सरकार पर आरोप लगाया था कि उन्हें छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को खत्म करने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन बाद में अनाधिकारिक रुप से उनसे यह कहा गया था कि वे नक्सलियों पर कोई कार्रवाई न करें। सिंघवी के मुताबिक यही भाजपा की सच्चाई है जिसकी वजह से आतंकी और नक्सली हमलों में कोई कमी नहीं आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed