फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Abhishek Manu Singhvi's controversial statement on Yoga Chanting OM, Ramdev, BJP Kailash Vijayvargiya Hits Back

योग में ॐ पर बहस: सिंघवी के अंदाज में विजयवर्गीय का जवाब, बोले- 'छुटभैये' नेता के ट्वीट से कम नहीं होगी योग की महानता

Mon, 21 Jun 2021 12:52 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 21 Jun 2021 12:52 PM IST
सार

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील अभिषेक मनु सिंघवी के योग में ॐ के उच्चारण को लेकर दिए गए बयान ने नई बहस छेड़ दी है। भाजपा नेताओं ने भी सिंघवी के अंदाज में पलटवार किया है। वहीं बाबा रामदेव ने कहा कि सन्मति दे भगवान। 

विज्ञापन
Congress leader Abhishek Manu Singhvi's controversial statement on Yoga Chanting OM,  Ramdev, BJP Kailash Vijayvargiya Hits Back
योगगुरु बाबा रामदेव, कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया भर में आज सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। पूरी दुनिया जब योग दिवस पर योग को जीवन शैली में शामिल करने के लिए इसके लाभ गिना रही है। वहीं कांग्रेस के नेता इस मौके पर भी धर्म का पाठ पढ़ाने में जुटे हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील अभिषेक मनु सिंघवी के योग में ॐ के उच्चारण को लेकर दिए गए बयान ने नई बहस छेड़ दी है। भाजपा नेताओं ने भी सिंघवी के अंदाज में पलटवार किया है। वहीं बाबा रामदेव ने कहा कि सन्मति दे भगवान। 

विज्ञापन


बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट किया कि ॐ के उच्चारण से ना तो योग ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा और ना अल्लाह कहने से योग की शक्ति कम होगी।
विज्ञापन


सिंघवी के बयान पर रामदेव बोले- सबको सन्मति दे भगवान
कांग्रेसी नेता के योग में ॐ के उच्चारण वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि सबको सन्मति दे भगवान। बाबा ने कहा कि ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान। रामदेव ने कहा कि अल्लाह, भगवान, खुदा सब एक ही है, ऐसे में ॐ बोलने में दिक्कत क्या है, लेकिन हम किसी को भी खुदा बोलने से मना नहीं कर रहे हैं। रामदेव ने कहा कि इन सभी को भी योग करना चाहिए, फिर इन सभी को एक ही परमात्मा दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


'छुटभैये' नेता के ट्वीट से कम नहीं होगी योग की महानता
भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने सिंघवी को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया। विजयवर्गीय ने पलटवार करते हुए कहा कि किसी 'छुटभैये' नेता के ट्वीट से योग की महानता कम नहीं होती है।

आचार्य प्रमोद बोले-  ॐ पर टिप्पणी करना कदापि उचित नहीं 

मनु सिंघवी की टिप्पणी को उनकी पार्टी के नेता ने अनुचित ठहराया। कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद ने ट्वीट किया, ''धर्म ग्रंथों के अनुसार ॐ को नाद ब्रह्म कहा गया है। ॐ के बिना सनातन धर्म की कल्पना करना भी व्यर्थ है क्यूं कि ॐ मात्र एक शब्द नहीं बल्कि इस चर अचर जगत का आधार स्पंदन है, इस लिए अज्ञानता वश ॐ पर टिप्पणी करना कदापि उचित नहीं है।''
 



योग में भी धर्म ढूंढ  रहे कांग्रेसी नेता
भाजपा ने मनु सिंघवी के योग में ॐ के उच्चारण वाले बयान पर कांग्रेस को घेरा। भाजपा सांसद प्रवेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश का माहौल बिगड़ना चाहती है। ये लोग योग में भी धर्म ढूढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी हिंदुओं के पर्व-त्योहार आने वाले होते हैं, कांग्रेस देश का महौल बिगाड़ना चाहती है। प्रवेश शर्मा ने बिना किसी का नाम लिया कांग्रेस पर हमला बोला कि जब चुनाव आता है, तो कांग्रेसी नेता हिंदू बन जाते हैं। धोती पहन लेते हैं, जनेऊ पहनते हैं और चुनाव बाद हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed