फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress launches Pyari Didi scheme ahead of Delhi elections will the game turn around

Congress: महिलाओं को 2500 रुपये देने पर कांग्रेस ने खेला दांव, क्या पलटेगी बाजी?

Mon, 06 Jan 2025 02:44 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:44 PM IST
सार

Congress:  कांग्रेस ने महिलाओं को प्यारी बहना योजना के अंतर्गत हर माह 2500 रुपये देने की घोषणा कर, आम आदमी पार्टी की 2100 रुपये देने की घोषणा से आगे निकलने की कोशिश की है। 

विज्ञापन
Congress launches Pyari Didi scheme ahead of Delhi elections will the game turn around
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की घोषणाएं करते हुए डीके शिवकुमार, कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर बेहद मजबूती से अपने कदम आगे बढ़ाती कांग्रेस अपने हर पत्ते से दूसरे दलों के सामने मुश्किलें खड़ी करती हुई दिखाई दे रही है। अपनी पहली सूची में मजबूत उम्मीदवारों को उतारकर वह पहले ही आम आदमी पार्टी और भाजपा को कई सीटों पर कड़ी चुनौती दे रही थी, आज जारी हुए पार्टी के घोषणा पत्र में उसने सभी प्रमुख वर्गों के लिए बड़े एलान कर कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि इस मोर्चे पर भी वह अपने प्रतिद्वंद्वी दलों से कमजोर नहीं पड़ेगी। कांग्रेस ने महिलाओं को प्यारी बहना योजना के अंतर्गत हर माह 2500 रुपये देने की घोषणा कर आम आदमी पार्टी की 2100 रुपये देने की घोषणा से आगे निकलने की कोशिश की है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय से ही देश की आधी आबादी को अपनी चुनावी रणनीति के केंद्र में रखा है। उसने यह आईडिया हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भी जारी रखा जहां उसे सफलता मिली। उसने यह रणनीति राजस्थान में भी रखी, हालांकि उसे वहां सफलता नहीं मिल पाई। लेकिन दिल्ली में इस चुनावी घोषणा को करने के लिए भी पार्टी ने कर्नाटक सरकार के उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को सामने किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कर्नाटक में सरकार बनते ही महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने की शुरुआत की गई थी, उसी तरह दिल्ली में भी सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही इस योजना को पास कर दिया जायेगा। 
विज्ञापन


पार्टी ने महिलाओं की सुरक्षा को भी अपनी चुनावी रणनीति के केंद्र में रखा है। जिस तरह दिल्ली में महिलाओं के ऊपर हिंसा की दिल्ली में हाल के दिनों में घटनाएं घटी हैं, उससे यह मुद्दा सामयिक हो गया है। पार्टी ने अलका लांबा और रागिनी नायक जैसी लोकप्रिय महिला उम्मीदवारों को इस अवसर पर लाकर अपने वादे को मजबूती प्रदान करने की कोशिश की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी रागिनी नायक ने अमर उजाला से कहा कि महिला सुरक्षा पर कांग्रेस पर उंगली उठाने वाले दोनों बड़े दल इस समय सत्ता के केंद्र में बैठे हैं। केंद्र में भाजपा की सरकार है तो दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार है जो इस मुद्दे पर शीला दीक्षित को मजबूर मुख्यमंत्री बताते थे, लेकिन आज आये दिन दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो रहा है, लेकिन दोनों ही सरकारें इस मुद्दे पर मुंह में दही जमाकर बैठी हैं। रागिनी नायक ने कहा कि हर महिला की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्हें यह सुरक्षा किचन चलाने में आर्थिक तौर पर मजबूत करने से लेकर सड़क पर निकलने के समय अपराधियों से सुरक्षित रखने तक की है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने जिस महिला सुरक्षा की बात की है, उसे हर स्तर पर पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। 


भाजपा ने किया हमला
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के नेता अपनी ही सरकार की योजनाओं पर सवाल उठा रहे हैं। उनके विधायक ने यह बयान दिया है कि फ्री की योजनाओं के कारण वे विकास के प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार पर गलत तरीके से जमीन लेने के आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि क्या वह इसी तरह का मॉडल दिल्ली में भी लागू करने जा रही है। भाजपा नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की कोई योजना सफल नहीं होगी और दिल्ली में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed