फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Kharge letter Amit Shah Security issues Congress Rahul Gandhi and the Bharat Jodo Nyay Yatra

'राहुल गांधी की सुरक्षा पर खतरा..': असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर खरगे की अमित शाह को चिट्ठी

Wed, 24 Jan 2024 09:14 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 24 Jan 2024 09:14 AM IST
सार

खरगे ने आरोप लगाया कि अरुणाचल प्रदेश से जब कांग्रेस की यात्रा वापस असम के सोनितपुर जिले में आई तब, वहां के स्थानीय सुपरिटेंडेंट, जो कि सीएम सरमा के भाई भी हैं, ने भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस की यात्रा पर हुए हमले को किसी दर्शक की तरह देखा। 

विज्ञापन
Congress Kharge letter Amit Shah Security issues Congress Rahul Gandhi and the Bharat Jodo Nyay Yatra
मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और अमित शाह। - फोटो : Social Media

विस्तार

असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई झड़पों को लेकर कांग्रेस ने राज्य की मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की सरकार पर जुबानी हमले जारी रखे हैं। इसे लेकर अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। खरगे ने शाह से राहुल गांधी की सुरक्षा के बार-बार खतरे में पड़ने की बात कही है। उन्होंने इसे लेकर असम पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे?
कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी चिट्ठी में कहा कि मणिपुर से मुंबई के लिए 14 जनवरी को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा के असम पहुंचने के बाद कुछ ऐसे मौके आए जब असम पुलिस जेड प्लस सिक्योरिटी पाए हुए राहुल गांधी की सुरक्षा में आना चाह रही थी। खरगे ने आरोप लगाया कि अरुणाचल प्रदेश से जब कांग्रेस की यात्रा वापस असम के सोनितपुर जिले में आई तब, वहां के स्थानीय सुपरिटेंडेंट, जो कि सीएम सरमा के भाई भी हैं, ने भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस की यात्रा पर हुए हमले को किसी दर्शक की तरह देखा। 
विज्ञापन


खरगे ने कहा कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के साथ पार्टी के महासचिव जयराम रमेश के साथ झड़प की और उनकी कार पर भी हमला कर दिया। इन लोगों ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के खिलाफ नारेबाजी की और वाहनों पर लगे यात्रा के पोस्टर तक फाड़ दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'राहुल गांधी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़'
खरगे ने कहा कि 22 जनवरी को नगांव जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के बेड़े को रोक लिया, जिससे उनकी सुरक्षा के लिए एक बेहद खतरनाक स्थिति पैदा हो गई थी। इन सब चौंकाने वाली घटनाओं के बीच जब-जब भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी के करीब आए, तब-तब असम पुलिस दर्शक बनी खड़ी रही, जिससे कुछ शरारती तत्व लगातार राहुल के सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश करते रहे।


खरगे ने अमित शाह से मांग की कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें और यह सुनिश्चित करें कि यात्रा तैयारी के तहत आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि मामले में केंद्रीय गृह मंत्री का दखल जरूरी है, ताकि यात्रा के साथ ऐसी कोई अनहोनी न हो जाए, जिससे राहुल गांधी या भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल कोई कांग्रेस कार्यकर्ता चोटिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed