{"_id":"65ee80b0ce368ac199079948","slug":"congress-jairam-ramesh-said-pm-modi-amit-shah-experts-of-psychological-warfare-election-are-not-beauty-contest-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: जयराम रमेश ने भी माना पीएम मोदी और अमित शाह का लोहा! बोले- चुनाव कोई सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: जयराम रमेश ने भी माना पीएम मोदी और अमित शाह का लोहा! बोले- चुनाव कोई सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं
Mon, 11 Mar 2024 09:25 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 11 Mar 2024 09:25 AM IST
सार
जयराम रमेश ने कहा कि 'विपक्षी गठबंधन INDIA अलायंस का घोषणा पत्र भी कॉमन होगा, जिसमें पंच न्याय एजेंडे पर फोकस किया जाएगा। यह न सिर्फ कांग्रेस बल्कि पूरे विपक्षी गठबंधन का भी एजेंडा है।'
विज्ञापन
पीएम मोदी, जयराम रमेश (फाइल)
- फोटो : social media
विस्तार
प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 370 और एनडीए 400 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगा। अब कांग्रेस नेता भी मानने लगे हैं कि विरोधियों पर दबाव बनाने के मामले में पीएम मोदी और अमित शाह का जवाब नहीं है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि 'पीएम मोदी और अमित शाह मानसिक लड़ाई के मामले में विशेषज्ञ हैं। अगर वे 370 से ज्यादा सीटों पर जीत रहे हैं तो फिर वे बीजद, पवन कल्याण या टीडीपी के पीछे क्यों भाग रहे हैं...।'
'चुनाव कोई सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं..'
जयराम रमेश का यह बयान ऐसे समय आया है, जब भाजपा ने टीडीपी और पवन कल्याण की जनसेना पार्टी के साथ गठबंधन का एलान किया है। साथ ही भाजपा ओडिशा में बीजद के साथ गठबंधन की संभावनाओं को टटोल रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल कांग्रेस नेता ने मीडिया से बात करते हुए विपक्षी गठबंधन के प्रधानमंत्री के चेहरे के बारे में पूछे जाने पर कहा कि 'हमारे देश में चुनाव कोई सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं हैं। हमारे देश में चुनाव पार्टियों, उनकी विचारधारा, उनके चुनाव चिन्हों और प्रचार के बीच होते हैं।'
विज्ञापन
कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन का घोषणा पत्र भी होगा एक जैसा
जयराम रमेश ने कहा कि 'विपक्षी गठबंधन INDIA अलायंस का घोषणा पत्र भी कॉमन होगा, जिसमें पंच न्याय एजेंडे पर फोकस किया जाएगा। यह न सिर्फ कांग्रेस बल्कि पूरे विपक्षी गठबंधन का भी एजेंडा है।' कांग्रेस महासचिव ने कहा कि '12-17 मार्च के बीच भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अंतिम चरण होगा और उसमें विपक्षी गठबंधन के नेता भी शामिल होंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य लोगों को पंच न्याय की गारंटी देना है और मुझे लगता है कि हम इसमें सफल होंगे।'

#WATCH | Congress MP Jairam Ramesh says, "PM Modi and Amit Shah are experts at Psychological warfare. If they will cross 370 seats (in the Lok Sabha elections), why they are running after BJD, Pawan Kalyan, or TDP..." pic.twitter.com/OSlBgj3I3P
— ANI (@ANI) March 11, 2024