{"_id":"5ae865e34f1c1b23338b60fe","slug":"congress-it-cell-claim-pm-modi-can-not-affect-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के आईटी सेल का दावा- 'PM मोदी के झमेले में नहीं आने वाले हैं राहुल गांधी'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के आईटी सेल का दावा- 'PM मोदी के झमेले में नहीं आने वाले हैं राहुल गांधी'
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 01 May 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी के 15 मिनट के बोलने पर भी चुटकी ली है। कांग्रेस आईटी सेल के रोहन गुप्ता इसे बड़ी सफलता मान रहे हैं। रोहन के अनुसार यह राहुल गांधी के बढ़ रहे कद और कर्नाटक में भाजपा के दरक रहे विश्वास के कारण हो रहा है। समझा जा रहा है कि राहुल गांधी आने वाले समय में कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री को और अधिक घेरेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के निर्देशन में कुछ इसी तरह की रणनीति तैयार कर रही है। दिव्या स्पंदना के नेतृत्व में आईटी और सोशल मीडिया ने भी काफी तैयारी की है। सूत्र बताते हैं तीन मई से सोशल मीडिया का प्रचार अभियान काफी तेजी पकड़ लेगा। पार्टी मे तीन मई से लेकर 10 मई तक जोरदार प्रचार अभियान की रणनीति बनाई है। इसके लिए लगभग सभी केन्द्रीय नेताओं को कर्नाटक का दौरा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
मोदी जी के घेरे से बचना है
कांग्रेस पार्टी के रणनीतिकारों ने प्रधानमंत्री मोदी के आरोपों पर ध्यान न देने की रणनीति बनाई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि प्रधानमंत्री लगातार जनता और कांग्रेस और पार्टी के कार्यकर्ताओं का ध्यान बटाने की कोशिश करते हैं। उनके भाषण का ताना-बाना इसी के इर्द-गिर्द रहता है। जबकि खुद देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर वो कुछ नहीं बोलते। कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी कोई जवाब नहीं देते। इसलिए कांग्रेस पार्टी और इसके अध्यक्ष पीएम मोदी के किसी घेरे में फंसने वाले नहीं है।
विज्ञापन
खुद राहुल गांधी भी अपने दस मई तक के प्रचार अभियान में केवल प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों, उनके कामकाज के तरीके पर ही हमला बोलेंगे। मोदी जी के किसी आरोप, व्यंग, तंज का जवाब नहीं देंगे, बल्कि अपने हमले की धार को और तेज करेंगे।