फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Internal tussle within party over the choice of Chief Minister in Kerala posters against Venugopal.

Congress: केरल में सीएम बनाने के लेकर कांग्रेस के अंदर खिचतान, वेणुगोपाल के खिलाफ लगे पोस्टर

Thu, 07 May 2026 06:37 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Thu, 07 May 2026 06:37 PM IST
सार

केरल कांग्रेस में पार्टी के अदंर खींचतान की खबरे आ रही है। कांग्रेस में अंदर समर्थक दो गुटों में बट गए हैं। मुख्यमंत्री बनाने के लिए वी.डी सतीशन के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं, तो वहीं के.सी वेणुगोपाल के समर्थक भी पीछे नहीं है। 

विज्ञापन
Congress Internal tussle within party over the choice of Chief Minister in Kerala posters  against Venugopal.
कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल - फोटो : ANI

विस्तार

केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस को केरल में सबसे ज्यादा 63 सीटें मिली है। यीडीएफ गठबंधन में कांग्रेस इंडियान यूनियन मुस्लिम लीग के साथ चुनाव लड़ रही थी। जिसमें वह दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लेकिन अब राज्य में मुख्यमंत्री बनने को लेकर बड़ी गहमागहमी देखने को मिल रही है। कांग्रेस के नेता और उनके समर्थक आपस में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लकर लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

फिलहाल, मुख्यमंत्री पद के लिए सतीशन, वेणुगोपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के नामों पर विचार किया जा रहा है। लेकिन आज अलाप्पुझा में वाईएमसीए ब्रिज और मट्टनचेरी ब्रिज कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के खिलाफ कुछ पोस्टर देखने को मिले। इन पर लिखा था ऐसे कदमों से बचें जिनसे अलाप्पुझा में उपचुनाव थोपा जाए।

विज्ञापन

इसी बीच उनके समर्थकों द्वारा भी कुछ पोस्ट दिखाए गए। इन पोस्टर के जरिए उन्हें ऐसा नेता बताया गया जिसने आगे बढ़कर नेतृत्व किया। आज ही वी. डी. सतीशन के समर्थकों ने नेट्टूर में प्रदर्शन किया और मांग की कि उन्हें केरल का अगला मुख्यमंत्री बनाया जाए। वे विधानसभा चुनावों में UDF के प्रचार का एक प्रमुख चेहरा थे, जिसमें इस गठबंधन ने 102 सीटें जीती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed