फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Interim President Sonia Gandhi spoke to Opposition leaders to make a joint strategy on Farm Laws

कृषि कानूनों को लेकर संसद में केंद्र को घेरेगी कांग्रेस, विपक्षी नेताओं के साथ की चर्चा

Mon, 11 Jan 2021 04:32 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 11 Jan 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
Congress Interim President Sonia Gandhi spoke to Opposition leaders to make a joint strategy on Farm Laws
सोनिया गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले एक महीने से अधिक समय से जारी किसानों का आंदोलन सरकार के लिए संकट तो विपक्ष के लिए हथियार की तरह बन गया है। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने अब समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सूत्रों ने बताया है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कृषि कानूनों को लेकर संयुक्त रणनीति बनाने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक की है। सूत्रों के अनुसार इसे मुद्दे को लेकर संसद के सत्र से पहले एक बैठक का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

 
15 जनवरी को ‘किसान अधिकार दिवस’ मनाएगी कांग्रेस
इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार को निर्णय किया था कि वह तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग पर बल देने के लिए आगामी 15 जनवरी को सभी राज्यों में ‘किसान अधिकार दिवस’ मनाएगी। पार्टी ने कहा है कि उसके नेता और कार्यकर्ता राज भवनों तक मार्च करेंगे।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के नेतृत्व में सभी महासचिवों और प्रभारियों की बैठक हुई थी जिसमें यह फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी देश के किसानों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

सुरजेवाला ने कहा, 'समय आ गया है कि मोदी सरकार देश के अन्नदाता की चेतावनी को समझे क्योंकि अब देश का किसान काले कानून खत्म करवाने के लिए ‘करो या मरो’ की राह पर चल पड़ा है।' उल्लेखनीय है कि 15 को ही किसानों और सरकार के बीच अगले दौर की वार्ता होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed