फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress interim president Sonia Gandhi met former PM Manmohan Singh at his residence

दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के घर पहुंचीं सोनिया गांधी, स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी 

Fri, 26 Nov 2021 08:39 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 26 Nov 2021 08:39 AM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इन दिनों अस्वस्थ चल रहे हैं। इस बीच सोनिया गांधी ने उनके घर जाकर उनका हालचाल जाना।

विज्ञापन
Congress interim president Sonia Gandhi met former PM Manmohan Singh at his residence
सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इन दिनों अस्वस्थ्य चल रहे हैं। यही कारण है कि वे कांग्रेस की कई बैठकों में भी दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। इस बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली स्थित उनके आवास पर पूर्व पीएम का हालचाल जानने पहुंचीं। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी गुरुवार शाम को मनमोहन सिंह के घर पहुंची और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन

डेंगू बुखार के कारण एम्स में थे भर्ती 
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 13 अक्तूबर को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। जांच में उन्हें डेंगू बुखार की पुष्टि हुई थी। कई दिन भर्ती रहने के बाद उन्हें 31 अक्तूबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इस दौरान उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने सभी चिकित्साकर्मियों का आभार प्रकट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed