फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Income Tax Notice Rahul Gandhi Guarantee Action Against Murder of Democracy

Congress: IT नोटिस से तिलमिलाई कांग्रेस का हल्लाबोल, देशभर में प्रदर्शन; राहुल ने दी सख्त एक्शन लेने की गारंटी

Fri, 29 Mar 2024 08:40 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 29 Mar 2024 08:40 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी आयकर विभाग (IT) के नोटिस से तिलमिला गई है। कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में हल्लाबोल की योजना बनाई है। 30 मार्च को देशभर में प्रदर्शन प्रस्तावित है। इसी बीच राहुल गांधी ने लोकतंत्र की हत्या करने के प्रयासों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की गारंटी दी है।

विज्ञापन
Congress Income Tax Notice Rahul Gandhi Guarantee Action Against Murder of Democracy
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने आयकर विभाग का नोटिस मिलने के बाद आक्रामक तेवर दिखाए हैं। खबरों के मुताबिक नए आयकर नोटिस के बाद राहुल गांधी ने खुद मोर्चा संभाला है। राहुल गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर कार्रवाई की गारंटी देने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी तो लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने आयकर विभाग पर दोहरा मापदंड अपनाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


आयकर विभाग पर अनुचित कार्रवाई करने का दबाव
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनकी पार्टी कभी डरती नहीं है और वे पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भाजपा के 42 करोड़ रुपये के बेहिसाब जमा पर 4600 करोड़ रुपये के जुर्माने की अनदेखी कई गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों-सांसदों के 14 लाख रुपये नकद जमा के लिए 135 करोड़ रुपये का जुर्माना मांगा जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि आयकर विभाग पर अनुचित कार्रवाई का दबाव कौन बना रहा है? ऐसा करने की अनुमति क्यों दी जा रही है?
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप
उन्होंने कहा कि देश का संविधान कमजोर करने के लिए आयकर के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा को जुर्माने से छूट क्यों दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की संस्थाओं को भाजपा की तानाशाही से मुक्त कराएगी। कांग्रेस वाले कभी नहीं डरते।

सख्त कार्रवाई की गारंटी, लोकतंत्र को बचाने का वादा
राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर 15 मार्च की वीडियो क्लिप शेयर की। 29 सेकेंड की इस वीडियो के साथ राहुल ने लिखा, 'जब सरकार बदलेगी तो लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोगों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।' उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कार्रवाई इस तरह की होगी, जो मिसाल बनेगी। किसी को दोबारा यह सब करने की हिम्मत नहीं होगी। यह मेरी गारंटी है।

आयकर विभाग पर दोहरा मानदंड अपनाने के आरोप
राहुल के वीडियो पोस्ट से पहले कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि आयकर विभाग ने उस पर 14 लाख रुपये के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया है। दूसरी तरफ आयकर अधिकारी भाजपा के 42 करोड़ रुपये के उल्लंघन पर खामोश हैं। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी से 4600 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला जाना चाहिए।

देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी में कांग्रेस; जनता बगावत का बिगुल फूंकेगी
आयकर विभाग की कार्रवाई पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, दुनिया से यह बात छिपी नहीं है कि भाजपा कांग्रेस को आर्थिक रूप से खत्म करना चाहती है। उसने चुनाव के बीच कांग्रेस के खिलाफ कई तुच्छ मामले दर्ज कराए हैं। इस कार्रवाई के खिलाफ शनिवार को देशभर में सभी प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) हर जिले में विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल कांग्रेस पार्टी के बारे में नहीं है, यह लोगों की आवाज को व्यवस्थित रूप से कुचलने का प्रयास है। जनता ऐसे नापाक मंसूबे के खिलाफ विद्रोह करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed