फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Home minister MB Patil says, Police will be arrested soon to J N Ganesh

कांग्रेस विधायक झगड़ा : गृह मंत्री पाटिल बोले, गणेश को बख्शा नहीं जाएगा

Wed, 23 Jan 2019 05:00 PM IST
आसिम खान भाषा, बेंगलुरू
भाषा, बेंगलुरू Published by: आसिम खान Updated Wed, 23 Jan 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
Congress Home minister MB Patil says, Police will be arrested soon to J N Ganesh

कर्नाटक के गृह मंत्री एम बी पाटिल ने बुधवार को कहा कि पुलिस ‘‘फरार’’ विधायक जे एन गणेश की तलाश कर रही है जो अपने साथी विधायक आनंद सिंह पर गत शनिवार रात यहां एक निजी रिजॉर्ट में एक झगड़े के दौरान कथित रूप से हमला करने के लिए हत्या के प्रयास के मामले का सामना कर रहे हैं। पाटिल ने कहा कि कांग्रेस से निलंबित गणेश को ‘‘बख्शा नहीं जाएगा’’ और जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। पहले ही एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पार्टी (कांग्रेस) ने उन्हें निलंबित करके अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। पुलिस और हमारा विभाग अपना काम कर रहा है, हम तलाश कर रहे हैं।’’ 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गणेश को अभी तक गिरफ्तार नहीं करने का यह मतलब नहीं कि वे ‘‘चुपचाप बैठे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इसमें किसी की ओर से कोई हस्तक्षेप नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार और गृह विभाग किसी दबाव में नहीं है। हमारा विभाग आवश्यक कदम उठा रहा है। हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं, हम उन्हें (गणेश) जल्द से जल्द गिरफ्तार करेंगे।’’ सिंह और गणेश के बीच शहर के बाहर स्थित एक रिजॉर्ट में काफी गर्मागर्म झड़प हो गयी थी। ये दोनों उस रिजार्ट में ठहरे हुए थे जहां कांग्रेस के विधायकों को भाजपा के खरीद फरोख्त के कथित प्रयासों से बचाने के लिए ठहराया गया था।
विज्ञापन


पाटिल ने दावा किया कि कांग्रेस ने प्राथमिकी दर्ज कराने में ‘‘महत्वपूर्ण भूमिका’’ निभाई और सिंह पर हमले को देखने के बाद गणेश के खिलाफ कार्रवाई की। इस सवाल पर कि क्या सरकार ने प्राथमिकी दर्ज होने से पहले गणेश को फरार होने दिया, पाटिल ने कहा कि सरकार चुप नहीं बैठी है और कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। ‘‘...ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। कांग्रेस के नेताओं के रविवार को उन विरोधाभासी बयानों के बारे में पूछे जाने पर जिसमें कहा गया कि कोई झगड़ा नहीं हुआ था, पाटिल ने कहा कि किसी के पास घटना के बारे में पूर्ण जानकारी नहीं थी और चीजें तब स्पष्ट हुई जब पार्टी नेताओं ने सिंह से अस्पताल में मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे पास उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें हैं लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो रहा है। हम उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाये।’’ सिंह के पुत्र सिद्धार्थ सिंह ने अस्पताल में संवाददाताओं से कहा कि उनके पिता की दो पसलियां और दाहिनी आंख के नीचे की एक हड्डी टूट गई है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने कहा है कि उन्हें अगले चार..पांच दिन इलाज कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed