Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress holds strategy meet on UP elections, to launch poll campaign in December first week

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का क्या है प्लान?: दिसंबर के पहले हफ्ते से प्रचार; सीट बंटवारे पर सपा से कल चर्चा

Mon, 16 Nov 2026 05:12 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 16 Nov 2026 05:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी दिसंबर के पहले हफ्ते से चुनाव प्रचार शुरू करेगी। समाजवादी पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे पर कल चर्चा होगी। दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा कैसे होगा? कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Congress holds strategy meet on UP elections, to launch poll campaign in December first week
यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/मल्लिकार्जुन खरगे

विस्तार

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सोमवार को राज्य के नेताओं के साथ बैठक की। इसमें चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि कांग्रेस दिसंबर के पहले हफ्ते से चुनाव प्रचार शुरू करेगी।
विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' उत्तर प्रदेश के लोगों के सामने एक मजबूत विकल्प पेश करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में कौन-कौन शामिल हुआ?
यह बैठक मल्लिकार्जुन खरगे के 10 राजाजी मार्ग स्थित आवास पर हुई। इसमें पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए। इनमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल भी बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और कांग्रेस विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी भी मौजूद थे।

मल्लिकार्जुन खरगे ने यूपी चुनाव को लेकर क्या कहा?
बैठक के बाद कांग्रेस प्रमुख खरगे एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा, आज मैंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्य की राजनीतिक स्थिति और आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की। खरगे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देंगे।

उन्होंने कहा, राज्य की जनता बदलाव चाहती है। वह सामाजिक न्याय, समान अवसर और कमजोर वर्गों के अधिकारों को मजबूत होते देखना चाहती है। मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस पार्टी, इंडिया ब्लॉक के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की जनता के सामने एक मजबूत विकल्प पेश करेगी। इस बीच, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर भी चर्चा चल रही है।

ये भी पढ़ें: 8.5 लाख किताबें शिफ्ट करने की जल्दबाजी क्यों?: शीर्ष कोर्ट की केंद्र को फटकार; कहा- किताबों का तो सम्मान कीजिए

बैठक के नतीजों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि पार्टी के पूरे चुनाव प्रचार पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा, हमने उत्तर प्रदेश में पार्टी के पूरे चुनाव प्रचार पर चर्चा की। दिसंबर के पहले हफ्ते से हम अपना तेज रफ्तार चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। जमीनी स्तर पर हमारा संगठन लगभग तैयार है। हमने चर्चा की कि पार्टी के सभी नेताओं और पदाधिकारियों को प्रचार अभियान में कैसे शामिल किया जाए।

सपा के साथ सीटों के बंटवारे पर चर्चा कब?
मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ सीटों के बंटवारे पर होने वाली बातचीत को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस पर गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी जब अपने प्रतिनिधियों के नाम बताएगी, तब कांग्रेस तय करेगी कि बैठक में कौन शामिल होगा। यह फैसला मंगलवार शाम तक लिया जाएगा।



केसी वेणुगोपाल ने क्या कहा?
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए एक अहम रणनीति बैठक की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, इंडिया ब्लॉक के अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हम उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार सुनिश्चित करेंगे। ठीक वैसे ही, जैसे हमने 2024 के लोकसभा चुनाव में किया था। 



उन्होंने आगे कहा, उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक ढांचे को बर्बाद कर दिया है। इसे जल्द से जल्द सत्ता से बाहर करना जरूरी है। 


वेणुगोपाल ने कहा, उत्तर प्रदेश निश्चित रूप से भाजपा को सत्ता से बाहर करेगा। आने वाले महीनों और वर्षों में देश के राजनीतिक भविष्य को तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। बाद में वेणुगोपाल ने कहा, चाहे कुछ भी हो जाए, उत्तर प्रदेश में इंडिया ब्लॉक की सरकार बनने जा रही है। आज हमने कांग्रेस पार्टी की चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। 

कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी?
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा से पूछा गया कि कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा, मंगलवार (कल) को हर सीट पर अलग-अलग चर्चा होगी। इसके बाद ही सीटों की संख्या पता चलेगी।



मिश्रा ने कहा, दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता यह फैसला करेंगे। दोनों ने जो भी फैसला लिया है, उसे जमीन पर सकारात्मक तरीके से लागू करना हम सभी का काम है। उन्होंने आगे कहा, हम सभी से सुझाव लिए गए हैं। यह तय है कि इंडिया गठबंधन की दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी। हम सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। हम जीतने और सरकार बनाने के लिए लड़ेंगे।

अखिलेश यादव ने कितनी सीटों का जिक्र किया था?
इससे पहले शनिवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीटों के बंटवारे को लेकर बयान दिया था। उन्होंने संकेत दिया था कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 181 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। दिल्ली में एक प्रमुख समाचार पत्र के समिट में अखिलेश ने यह बात कही थी।उन्होंने यह भी बताया था कि उनकी पार्टी ने तय कर लिया है कि वह कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अखिलेश ने कहा था कि इंडिया ब्लॉक भाजपा को हराएगा।



यूपी में कब होंगे विधानसभा चुनाव?
उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं। अगले साल की शुरुआत में यहां विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं। दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed