फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Congress has always been against the welfare of SC-ST community', attacks Union Minister Prahlad Joshi

Politics: 'कांग्रेस हमेशा एससी-एसटी समुदाय के कल्याण के खिलाफ रही', केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का हमला

Fri, 24 Jan 2025 10:51 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: बशु जैन Updated Fri, 24 Jan 2025 10:51 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने डॉ. बीआर आंबेडकर का अपमान किया। अपमान यहां तक किया गया कि चुनावों में उन्हें हराने के लिए वामपंथी दलों से हाथ मिलाया। भाजपा कार्यकर्ता अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति समुदायों को नेहरू द्वारा आंबेडकर के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार के बारे में बताएं। 

विज्ञापन
'Congress has always been against the welfare of SC-ST community', attacks Union Minister Prahlad Joshi
प्रह्लाद जोशी - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने आंबेडकर मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने डॉ. बीआर आंबेडकर का अपमान किया। अपमान यहां तक किया गया कि चुनावों में उन्हें हराने के लिए वामपंथी दलों से हाथ मिलाया। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस हमेशा से एससी-एसटी समुदायों के कल्याण के खिलाफ रही है।

विज्ञापन


केंद्रीय संसदीय कार्य, खाद्य एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर गली में जाएं। वे अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति समुदायों पर ध्यान केंद्रित करें। उनको नेहरू द्वारा आंबेडकर के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार के बारे में बताएं।
विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम में संविधान गौरव दिवस समारोह में केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि जवाहरलाल नेहरू कभी नहीं चाहते थे कि आंबेडकर सरकार में हों। कांग्रेस ने इंदिरा गांधी के शासनकाल के दौरान आपातकाल की घोषणा करके और कई संशोधन करके संविधान को कमजोर किया। देश में कांग्रेस हमेशा से एससी/एसटी समुदायों के कल्याण के खिलाफ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सड़कों पर उतरकर लोगों को बताएं कि आंबेडकर को नेहरू के हाथों कथित अन्याय का सामना करना पड़ा था।

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने आरोप लगाया कि केरल देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जो संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है। राज्य लगातार केंद्रीय कानूनों के विरोध में कानून पारित करता है और संसद द्वारा पारित हर कानून को खारिज करता है। संविधान राज्यों को ऐसी शक्तियां नहीं देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली केरल सरकार संविधान की शक्तियों का दुरुपयोग कर रही है और राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच में बाधा डालना चाहती है। 


कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए थे आरोप
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा था कि अतीत में किसी भी सरकार ने संसद के अंदर संविधान और इसके निर्माता बीआर आंबेडकर का अपमान नहीं किया, जिस तरह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान और उसकी संस्थाओं को 'कमजोर' करना चाहती है। प्रियंका गांधी ने कहा, 'गैर-कांग्रेसी सरकारों समेत कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन किसी भी सरकार में ऐसा कोई मंत्री नहीं था जिसने संसद में खड़े होकर आंबेडकर का अपमान किया हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed