फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress gives seven-day ultimatum to Goa CM to condemn HM Amit Shah remarks on Mhadei river issue Updates

Goa: कांग्रेस ने गोवा के मुख्यमंत्री को सात दिन का दिया अल्टीमेटम, अमित शाह के बयान की निंदा करने को कहा

Sat, 04 Feb 2023 05:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 04 Feb 2023 05:58 PM IST
सार

गोवा में विपक्षी दलों ने महादेई मुद्दे पर कोई स्टैंड नहीं लेने के लिए सीएम सावंत के इस्तीफे की मांग की। सावंत ने कहा था कि इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा और सरकार महादेई नदी के पानी को मोड़ने से बचाने के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
Congress gives seven-day ultimatum to Goa CM to condemn HM Amit Shah remarks on Mhadei river issue Updates
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

कांग्रेस ने शनिवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की एक सप्ताह के भीतर निंदा करने को कहा। दरअसल, अमित शाह ने कहा था कि भाजपा ने महादेई नदी विवाद सुलझा लिया है और कर्नाटक को पानी दे दिया है। दरअसल, गोवा और पड़ोसी दक्षिणी राज्य में नदी के पानी के बंटवारे को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा है। गोवा ने अक्सर कर्नाटक पर समझौते की अनदेखी कर मामले में एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पार्टी के गोवा डेस्क प्रभारी मणिकम टैगोर, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अमित पाटकर, विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ और दक्षिण गोवा के सांसद फ्रांसिस सरदिन्हा सहित कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को एक बैठक में भाग लिया। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाटकर ने कहा कि अगर गोवा के मुख्यमंत्री शुक्रवार तक शाह की टिप्पणी की निंदा नहीं करते हैं, तो यह साबित होगा कि गोवा ने राजनीति के लिए महादेई नदी को कर्नाटक को बेच दिया है।
विज्ञापन


पाटकर ने बैठक में पारित प्रस्ताव का हवाला देते हुए कहा कि गोवा के लोगों के लिए परोक्ष मंत्रियों का कोई भी बयान पर्याप्त नहीं है। गोवा केवल प्रमोद सावंत के मुंह से सच्चाई जानना चाहता है। हम उन्हें एक सप्ताह का समय दे रहे हैं। इससे पहले पिछले शनिवार को चुनावी राज्य कर्नाटक के बेलगावी में भारतीय जनता पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि भाजपा ने दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद को सुलझाकर कर्नाटक को महादेई का पानी दिया है और इससे यहां के कई जिलों के किसानों को लाभ सुनिश्चित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा में विपक्षी दलों ने महादेई मुद्दे पर कोई स्टैंड नहीं लेने के लिए सीएम सावंत के इस्तीफे की मांग की। सावंत ने कहा था कि इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा और सरकार महादेई नदी के पानी को मोड़ने से बचाने के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed