{"_id":"5da7303a8ebc3e93af0f6345","slug":"congress-forgot-the-mass-movement-program-due-to-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के चलते जन आंदोलन कार्यक्रम को भूली कांग्रेस, कोई सूचना भी नहीं की जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव के चलते जन आंदोलन कार्यक्रम को भूली कांग्रेस, कोई सूचना भी नहीं की जारी
Wed, 16 Oct 2019 08:29 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 16 Oct 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में 12 सितंबर को हुई पहली बैठक में लिए गए जन आंदोलन और सड़क पर उतरने के फैसले को लगता है कि पार्टी भूल गई है। मोदी सरकार को आर्थिक मंदी और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरने के लिए पार्टी ने 15 से 25 अक्तूबर के बीच पूरे देश में व्यापक जन आंदोलन छेड़ने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
पार्टी का तर्क है कि वरिष्ठ नेता दो राज्यों हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव में व्यस्त हैं साथ ही विभिन्न राज्यों में लोकसभा और विधानसभाओं के उपचुनाव हो रहे हैं इसलिए कार्यक्रम शुरू नहीं हो सका है। पार्टी ने बूथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सरकार के खिलाफ दस दिनों का अभियान चलाकर देशव्यापी धरना-प्रदर्शन करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
पार्टी ने घोषित कार्यक्रम को फिलहाल शुरू न करने की कोई सूचना जारी नहीं की और न ही अगली तिथियां बताई । महासचिवों, राज्यों के प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में दल के नेताओं बैठक में राज्यों से आए नेताओं के सुझाव पर पार्टी ने आक्रामक ढंग से आंदोलन छेड़ने का कार्यक्रम तय किया था।
विज्ञापन