फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress First List for Lok Sabha Election 2024 out know candidates details news and updates

Congress First List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट आई, जानें कौन-कहां से होगा उम्मीदवार

Fri, 08 Mar 2024 09:40 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 08 Mar 2024 09:40 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस की तरफ से किए गए वादों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने कई वादे किए हैं। सरकार बनने पर कांग्रेस उन वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि तेलंगाना और कर्नाटक में हमने वादे पूरे किए हैं।

विज्ञापन
Congress First List for Lok Sabha Election 2024 out know candidates details news and updates
लोकसभा चुनाव की पहली लिस्ट में कई कद्दावर नेताओं के नाम। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें राहुल गांधी से लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम शामिल है। जहां राहुल को एक बार फिर वायनाड से उम्मीदवार बनाया गया है, वहीं बघेल राजनांदगांव से पार्टी के प्रत्याशी होंगे। इसके अलावा कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रह चुके ताम्रध्वज साहू को भी पार्टी ने महासमुंद से मौका दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


पार्टी ेके 39 बड़े नामों में से 15 प्रत्याशी सामान्य वर्ग से हैं। वहीं, एससी एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के 24 नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है।




कांग्रेस ने किसान न्याय, युवा न्याय और हिस्सेदारी न्याय पर भी अपने वादों को रखा।  कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस की तरफ से किए गए वादों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने कई वादे किए हैं। सरकार बनने पर कांग्रेस उन वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि तेलंगाना और कर्नाटक में हमने वादे पूरे किए हैं। हम 30 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा भी पूरा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'बंगाल-असम में सीट बंटवारे में समस्याएं'
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "हम हर जगह INDIA गठबंधन के साथ जाने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी भी पश्चिम बंगाल, असम के कुछ हिस्सों में कुछ समस्याएं हैं। फिर भी हम इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी बिल्कुल स्पष्ट है कि हम यहां भाजपा की सीटें कम करने के लिए हैं।"

क्या अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल?
राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘इस सूची के बारे में सीईसी ने गुरुवार को फैसला किया था। सीईसी की अगली बैठक 11 मार्च हो होगी। अगली बैठक के बाद हम सूची के बारे में बताएंगे। सूची का इंतजार करिए।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस अधिक से अधिक सीटें जीतने की कोशिश में है ताकि केंद्र से ‘फासीवादी’ सरकार को हटाया जा सके। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक सीट जीतने का है।’’

कांग्रेस की लिस्ट में हर उम्र वर्ग के लोगों को मौका
कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से और 24 उम्मीदवार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से हैं। 12 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के हैं। आठ उम्मीदवार 50 से 60 वर्ष के बीच के और 12 उम्मीदवार 61 से 70 साल के बीच के जबकि सात उम्मीदवार 71 से 76 साल के बीच के हैं।


मुख्य विपक्षी दल के उम्मीदवारों की पहली सूची में सबसे अधिक 16 उम्मीदवार केरल से हैं। कांग्रेस केरल की कुल 20 लोकसभा सीट में 16 पर चुनाव लड़ेगी। चार सीट पर सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की छह, कर्नाटक की सात, तेलंगाना की चार, मेघालय की दो तथा लक्षद्वीप, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की एक-एक सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं।

पार्टी ने केरल में अपने 14 मौजूदा लोकसभा सदस्यों को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की कोरबा सीट से सांसद ज्योत्सना महंत और कर्नाटक की बेंगलुरु ग्रामीण सीट से मौजूदा सांसद डीके सुरेश पर फिर से विश्वास जताया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed