Fake Video: फिल्मकार अशोक पंडित पर फर्जी वीडियो पोस्ट करने का आरोप, कांग्रेस ने की शिकायत
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अशोक पंडित का ऐसे फर्जी पोस्ट व वीडियो शेयर करने का इतिहास रहा है। ताजा वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि राहुल गांधी ने आरती करने से इनकार कर दिया। पंडित ने इस तरह हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म निर्माता अशोक पंडित राहुल गांधी द्वारा आरती करने से इनकार करने के कथित आरोप को लेकर फर्जी वीडियो पोस्ट करने से फंस गए हैं। कांग्रेस ने दिल्ली के तुगलक रोड थाने और साइबर सेल में पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अशोक पंडित का ऐसे फर्जी पोस्ट व वीडियो शेयर करने का इतिहास रहा है। ताजा वीडियो में उन्होंने दावा किया है कि राहुल गांधी ने आरती करने से इनकार कर दिया। अशोक पंडित ने इस तरह हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।
Last night, a police complaint was filed in Delhi against a totally fake video on Rahul Gandhi. The offender deleted his social media post after it was exposed, but he will face the law for his atrocious deed. We will not allow such people to get away lightly. pic.twitter.com/s5kzioS6N7
विज्ञापन विज्ञापन— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) September 30, 2022
दिल्ली के उक्त पुलिस थाने में बीती रात युवक कांग्रेस की ओर से पंडित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। कांग्रेस ने कहा है कि यह पूरी तरह से फर्जी वीडियो है। जैसे ही यह पता चला कि यह फर्जी वीडियो है, पंडित ने इसे तुरंत डिलीट कर दिया था। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इसे लेकर पंडित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस ने कहा कि ऐसे लोगों को हल्के में नहीं छोड़ा जा सकता।
पंडित ने ट्वीट में यह लिखा था
उक्त वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। इसमें दावा किया गया था कि राहुल गांधी ने आरती करने से इनकार कर दिया था। मामला उजागर होने के बाद अशोक पंडित ने अपने ट्वीट में लिखा था, "जनेऊधारी राहुल गांधी आरती करने से इनकार कर रहे हैं। कारण स्पष्ट हैं।" लेकिन इस वीडियो को फैक्ट चेकरों फर्जी पाया तो पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ। वीडियो के जांचकर्ताओं ने पाया कि इस मॉर्फ्ड वीडियो में इस्तेमाल की गई तस्वीरें 2017 में राजस्थान की थीं। उस वक्त राहुल गांधी ने एक मंदिर में आरती की थी।
वीडियो कांटछांट और तोड़ मरोड़कर तैयार किया
कांग्रेस ने शिकायत में कहा है कि यह वीडियो कांटछांट और तोड़ मरोड़कर (morphing) तैयार किया गया है। राहुल गांधी ने आरती की थी, जबकि पंडित ने वीडियो में इसके उलट दावा किया है। यह हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं भड़काने की सुनियोजित साजिश है। पंडित पहले भी ऐसे कृत्य कर चुके हैं और ट्विटर पर उनके तीन लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। कांग्रेस ने शिकायत में आरोप लगाया कि अशोक पंडित ने इस विकृत वीडियो का उपयोग जानबूझकर देवी दुर्गा का अपमान किया।