फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress expressed grief over Pune bridge collapse incident and says accountability of those responsible

Pune Bridge Collapse: कांग्रेस ने हादसे पर जताया दुख, कहा- जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही जरूरी

Mon, 16 Jun 2025 01:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 01:38 AM IST
सार

पुणे के मावल तहसील में इंद्रायणी नदी पर बने 32 साल पुराना पुल ढहने से चार लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। कांग्रेस ने इस हादसे को लेकर दुख जताया है। साथ ही सरकार से जवाबदेही की मांग की है। 
 

विज्ञापन
Congress expressed grief over Pune bridge collapse incident and says accountability of those responsible
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस ने रविवार को पुणे के मावल तहसील में इंद्रायणी नदी पर बने फुटब्रिज के गिरने से हुई मौतों पर दुख जताया। साथ ही कहा कि इस हादसे के लिए जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें कानून के तहत जवाबदेह ठहराया जाना जरूरी है। 

विज्ञापन


पुणे के मावल तहसील में रविवार दोपहर को इंद्रायणी नदी पर बना 32 साल पुराना लोहे का पैदल पुल ढह गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पुल को असुरक्षित घोषित किया गया था। प्रथम दृष्टया हादसा पर्यटकों की भीड़ के कारण हुआ, जिन्होंने मौके पर लगे चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज कर दिया था।
विज्ञापन


पुल पर मौजूद थे 100 से अधिक लोग
पुल पर 100 से अधिक लोग मौजूद थे। यह पर्यटकों और पिकनिक मनाने वालों के लिए एक लोकप्रिय स्थान है। अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा दोपहर 3:30 बजे कुंदामाला में हुआ। पिछले कुछ दिनों से यहां भारी बारिश हो रही है, जिससे नदी का बहाव स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pune Bridge Collapse Live: हादसे में अब तक चार की मौत, मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा

मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हादसा बहुत दुखद है और इससे बचा जा सकता था। उन्होंने कहा कि मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और जो लोग नदी में बहे हैं, उनके सुरक्षित होने की कामना करता हूं। खरगे ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'मैं बचाव दल के अथक समर्पण को सलाम करता हूं, जो प्रभावित लोगों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। मैं इस विनाशकारी घटना में घायल हुए कई लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की भी कामना करता हूं।'

सत्ता में बैठे लोगों की जवाबदेही जरूरी 
खरगे ने आगे कहा कि इस दुखद घटना के बावजूद हमें यह जरूर पूछना चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। उन्होंने कहा कि जो लोग सत्ता में बैठे हैं, उनसे जवाब मांगना जरूरी है। जो लोग इस हादसे के लिए जिम्मेदार हैं, उन पर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


प्रशासन से राहत-बचाव कार्य चलाने की अपील
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पुल ढहने से कई लोगों के डूबने की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और जो लोग अभी भी लापता हैं उनकी सुरक्षा की कामना करता हूं। मैं प्रशासन से पूरी तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य चलाने की अपील करता हूं। 

ये भी पढ़ें: Pune Bridge Collapse: पुणे हादसे पर पीएम मोदी और गृह मंत्री ने CM फडणवीस से की बात; अजित पवार ने जताई ये आशंका

जनता की सुरक्षा को कभी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए: खेड़ा
कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि फुटब्रिज का गिरना एक हृदय विदारक त्रासदी है। उन्होंने कहा कि हम उन परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, और हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जो घायल हुए हैं या अभी भी लापता हैं। खेड़ा ने आगे कहा यह हादसा हमें याद दिलाता है कि लापरवाही की कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। जनता की सुरक्षा को कभी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हम बचावकर्मियों की मेहनत के लिए आभारी हैं। लेकिन अब समय है कि दोषियों को सजा दी जाए और ऐसा दोबारा न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed