{"_id":"62542669bf729d0b1b42b5ce","slug":"congress-disciplinary-committee-sends-notice-to-sunil-jakhar-and-kv-thomas-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: सुनील जाखड़ और केवी थॉमस को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने भेजा नोटिस, एक सप्ताह में मांगा उत्तर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कार्रवाई: सुनील जाखड़ और केवी थॉमस को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने भेजा नोटिस, एक सप्ताह में मांगा उत्तर
Mon, 11 Apr 2022 06:30 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 11 Apr 2022 06:30 PM IST
सार
दोनों नेताओं को ये नोटिस हाल के समय में पार्टी लाइन के खिलाफ आचरण करने के लिए भेजे गए हैं और जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन
Congress
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की अनुशासन समिति ने सोमवार को पंजाब के पूर्व पार्टी प्रमुख सुनील जाखड़ और केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केवी थॉमस को नोटिस भेजे हैं। दोनों नेताओं को ये नोटिस हाल के समय में पार्टी लाइन के खिलाफ आचरण करने के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में 'कांग्रेस वार रूम' में आयोजित हुई समिति की बैठक में तारिक अनवर, जेपी अग्रवाल और अंबिका सोनी आदि वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
बैठक के बाद तारिक अनवर ने कहा कि हम दोनों नेताओं को नोटिस भेज रहे हैं। दोनों को जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान सुनील जाखड़ के कुछ बयानों ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया था। वहीं, केवी थॉमस को केरल में दक्षिण पंथी दलों के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले थॉमस ने केरल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि मैं इस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा हूं। तारिक अनवर ने आगे कहा कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर को भी सीपीआईएम ने अपनी सेमिनार में आमंत्रित किया था, लेकिन पार्टी के राज्य नेतृत्व की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद थरूर ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
बता दें कि सुनील जाखड़ ने कथित तौर पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के अनुसूचित जाति से होने को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।
कांग्रेस पार्टी ने संगठन के अंदर उठने वाले अनुशासनहीनता के मामलों को संबोधित करने के लिए इस अनुशासन समिति को पुनर्गठित किया था। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।