{"_id":"5fda56681b203d363c230122","slug":"congress-demands-probe-into-foreign-grant-received-in-pm-cares-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने ‘पीएम केयर्स’ कोष में मिले विदेशी अनुदान की जांच की मांग की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस ने ‘पीएम केयर्स’ कोष में मिले विदेशी अनुदान की जांच की मांग की
Thu, 17 Dec 2020 12:18 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
PM cares Fund
- फोटो : Amar Ujala
कांग्रेस ने ‘पीएम केयर्स’ कोष को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इसको मिले विदेशी अनुदानों की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस कोष को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए और इसको मिले पैसे का विवरण सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
उन्होंने ट्वीट किया कि चीन, पाकिस्तान और कतर से पीएम केयर्स में पैसे लेने का मामला है। प्रधानमंत्री से सवाल है कि भारतीय दूतावासों ने पीएम केयर्स का प्रचार क्यों किया और इसमें अनुदान क्यों लिए? प्रतिबंधित चीनी ऐप पर इस कोष का प्रचार क्यों किया गया?
विज्ञापन
सुरजेवाला ने यह सवाल किया कि पाकिस्तान और कतर से कितने पैसे आए और ये अनुदान किसने दिया? उन्होंने यह भी पूछा कि इस कोष को विदेशी अनुदान नियमन अधिनियम (एफसीआरए) के दायरे से अलग क्यों रखा गया? क्या यह भारत इकलौता ऐसा ट्रस्ट नहीं है, जिसे इस कानून के दायरे से बाहर रखा गया है?
विज्ञापन